फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal corporation intensifies anti-encroachment drive in Manesar.

Gurugram News: मानेसर में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई तेज

Tue, 25 Aug 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation intensifies anti-encroachment drive in Manesar.
सड़कों और ग्रीन बेल्ट से हटाया जा रहा अतिक्रमण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। निगम की टीम शहर के अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाकर सड़कों, ग्रीन बेल्ट और सर्विस लेन से अवैध अतिक्रमण हटा रही है।
निगम अधिकारियों के अनुसार, सड़कों के किनारे लगाए गए अवैध खोखे और अन्य तरह के अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में निगम की टीम ने कई सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटाया है। अतिक्रमण के कारण कई जगह सड़कें संकरी हो जाती हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है। ग्रीन बेल्ट और सर्विस लेन पर कब्जा होने से भी लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। इसी को देखते हुए निगम की ओर से इन जगहों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने रेहड़ी-पटरी लगाने वालों से भी अपील की है कि वे अपनी रेहड़ी निर्धारित वेंडिंग जोन में ही लगाएं। सड़क किनारे या सरकारी जमीन पर रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगम अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण न करें और शहर को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed