फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   dengue outbreak

रामलीलाओं पर मंडरा रहा डेंगू का खतरा

Sat, 05 Oct 2013 06:44 PM IST
गुड़गांव
गुड़गांव Updated Sat, 05 Oct 2013 06:44 PM IST
विज्ञापन
dengue outbreak

जिला स्वास्थ्य विभाग की टीमों को ऐसे स्थानों से मच्छरों का लारवा मिला है, जहां रामलीलाओं का आयोजन हो रहा है।

विज्ञापन

शहर में इस समय मदनपुरी, जैकमपुरा, वजीराबाद, झाड़सा, अर्जुन नगर, गुड़गांव गांव, पटेल नगर, न्यू कॉलोनी समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों पर रामलीलाओं का मंचन हो रहा है।

जिला मलेरिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी स्थानों पर काफी संख्या में मच्छरों का लारवा मिला है। पिछले एक सप्ताह के दौरान इन क्षेत्रों में 2,536 घरों की जांच की गई, जिसमें से 130 घरों के भीतर और 56 घरों के आसपास मच्छर पनपते पाए गए।
विज्ञापन


हालांकि इन सभी क्षेत्रों में फॉगिंग कराई जा चुकी है, लेकिन मच्छरों से बचाव के उपाय सुनिश्चित करना अभी भी बेहद जरूरी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई ने बताया कि शादी-समारोह में भी भारी भीड़ जुटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बैंक्वेट हॉल, कम्युनिटी सेंटर और धर्मशालाओं में भी गहनता से ब्रीडिंग चेकिंग का काम कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी मच्छर रोधी उपाय सुनिश्चित करने की अपील की।


फॉगिंग कराने की मांग
समसपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में अभी तक फॉगिंग नहीं हुई है। डेंगू से वह न केवल स्वयं पीड़ित हैं, बल्कि उनकी पत्नी और भतीजी भी चपेट में आ गए हैं। ग्रामीण भूषण, लखीराम, विजेंद्र, विनोद, महेंद्र आदि ने स्वास्थ्य विभाग से अपने क्षेत्र में भी फॉगिंग कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed