फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   dengue outbreak

गिरता पारा दिलाएगा डेंगू से राहत

Fri, 04 Oct 2013 08:25 PM IST
गुड़गांव
गुड़गांव Updated Fri, 04 Oct 2013 08:25 PM IST
विज्ञापन
dengue outbreak

साइबर सिटी में मलेरिया और डेंगू के बढ़ते प्रकोप से अब गिरता पारा ही निजात दिलाएगा। शुक्रवार को बरसात के बाद चली ठंडी हवाओं से उम्मीद बंधी है कि डेंगू और मलेरिया से निजात पाने के लिए नवंबर के अंत तक इंतजार नहीं करना होगा।

विज्ञापन


अगर मौसम ने इसी तरह से करवट जारी रखी, तो दीपावली से पहले ही मच्छरों का आतंक खत्म हो जाएगा। जिला मलेरिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 15 डिग्री से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान और 60 फीसदी से अधिक की आर्द्रता मच्छरों के पनपने में बेहद ही सहायक साबित होती है।
विज्ञापन


विशेषकर सितंबर से नवंबर माह के बीच मलेरिया तो कम हो जाता है, लेकिन डेंगू का प्रकोप बढ़ता है। वर्ष 2011 में सितंबर से नवंबर के बीच डेंगू के 117 मामले मिले थे। वर्ष 2012 में इस अवधि के दौरान 152 मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल अगस्त में जहां करीब 40 मामले मिले थे, वहीं सितंबर के अंत तक यह आंकड़ा 171 पर पहुंच गया था। आशंका है कि नवंबर तक डेंगू का प्रकोप जारी रहेगा, लेकिन तापमान में गिरावट आई तो इससे पहले भी डेंगू से निजात मिल सकती है।

23 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आई है। अगर इसी प्रकार पारा गिरता रहा तो दीपावली से पहले ही डेंगू से निजात मिल जाएगी।

छह नए मामले मिले
जिले में गिरते पारे के बीच डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई का कहना है कि तापमान में आई गिरावट के बावजूद मच्छररोधी अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक इस पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं पा लिया जाता।


इन स्थानों पर मिला लारवा
मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम में जुटी टीमों ने बीते बृहस्पतिवार को मदनपुरी, न्यू कॉलोनी, सेक्टर चार, सूरत नगर, फ्रेंडस कॉलोनी, प्रताप नगर, सेक्टर 18, 47, कन्हई गांव, शिवाजी नगर, ओम नगर, राजनगर, पालम विहार एक्सटेंशन और धर्म कॉलोनी में 2,366 घरों की जांच की थी। जांच में 131 घरों के भीतर और 63 घरों के आसपास मच्छर पनपते पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed