{"_id":"7ffffccccac247e06cea585e176da265","slug":"coreographer-arrested-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील एसएमएस भेजने पर कोरियोग्राफर को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील एसएमएस भेजने पर कोरियोग्राफर को जेल भेजा
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 07 Oct 2013 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी थाना पुलिस ने मुंबई की फिल्म बनाने वाली एक कंपनी के सहायक निदेशक व कोरियोग्राफर को महिला टीचर के जबरन चुंबन लेने और अश्लील एसएमएस भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला टीचर ने पुलिस को बताया कि तीन माह पहले सेक्टर-23 के पार्क के पास एक युवक ने उसके बच्चों की मोबाइल से तस्वीर खींची थी। उसने फोटो खींचने का कारण पूछा तो युवक ने अपना परिचय मुंबई के मशहूर फिल्म बैनर में असिस्टेंट डायरेक्टर व कोरियोग्राफर बताया।
विज्ञापन
युवक ने अपना नाम अन्नू मल्होत्रा बताया। उसने बताया कि वह मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है। फिलहाल गुड़गांव के अशोक विहार में रहता है। उसने फिल्म बैनर से जुड़े होने के प्रमाण भी दिखाए।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि बच्चों को फिल्म में काम दिलाने के बहाने अन्नू उसे बार-बार मिलता रहा। अन्नू ने उसका कई बार चुंबन लिया। उसके मोबाइल पर अश्लील एसएमएस भी भेजे। अपनी शिकायत में महिला टीचर ने कहा कि कुछ दिन पहले अन्नू मल्होत्रा ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर उसे जान से मारने और बच्चों के अपहरण की धमकी दी।
महिला के बयान पर मामला दर्ज कर रविवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी (वेस्ट) के अनुसार, आरोपी के मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तार की जांच की जा रही है।