फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   cleaning will also videography

सफाई की भी होगी वीडियोग्राफी

Sun, 06 Oct 2013 06:13 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 06 Oct 2013 06:13 PM IST
विज्ञापन
cleaning will also videography

नगर निगम दिसंबर से नया प्रयोग शुरू कर रहा है। प्रमुख स्थानों की सफाई से लेकर कचरा उठाने तक की फोटोग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा चुनिंदा स्थानों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। बाद में उसे निगम की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। शिकायतों को दूर करने के लिए कॉल सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन


इस बारे में 11 अक्तूबर को निगम अधिकारियों की बैठक होगी। इसमें सफाई से संबंधित मुद्दों पर विमर्श किया जाएगा। नए टेंडर में प्रमुख कलेक्शन सेंटर पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सभी डस्टबीन प्वाइंट की भी प्रतिदिन की फोटोग्राफ ी होगी। यह फोटो भी निगम की वेबसाइट पर डाले जाएंगे। इसे निगम के अधिकारी ही नहीं आम नागरिक भी कचरा उठाए जाने के बारे में जान सकेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद बंधवाड़ी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में सीसीटीवी के जरिए वाहनों की पहचान की जाएगी। कलेक्शन सेंटर से कचरा उठाने वाले वाहन के बंधवाड़ी प्लांट पर पहुंचने के बाद उसकी फोटो का मिलान किया जाएगा। इसके बाद ही कंपनी को भुगतान का प्रावधान होगा। जिन कंपनियों को अनुबंध दिया जाएगा, वे अपने स्तर पर नागरिकों की शिकायत सुनने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे। इसमें स्थानीय नागरिक शिकायत दर्ज करा सकेंगे। कुछ जगह पर शिकायत पुस्तिकाएं भी रखी जाएंगी। इन शिकायतों के हल होने के बाद नागरिकों की ओर से सहमति पत्र भी हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मियों को भी होगा फायदा
ईमेल से मिली शिकायतों के बारे में ईमेल से ही जवाब भी भेजा जाएगा। निगम एरिया में सफाई का काम करने वाले कर्मचारियों को डीसी रेट के हिसाब से वेतन का भुगतान किया जाएगा। इसमें ईएसआईसी व पीएफ भी काटा जाएगा। निगम को हर तीसरे महीने इसकी जानकारी उपलब्ध करानी होगी।

निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक बिजेंद्र शर्मा ने कहा कि नए सिरे से टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार किए जा रहे हैं। निगम आयुक्त पीसी मीणा के निर्देश पर नागरिकों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed