{"_id":"cf2a39d198238abd3130383ba4912be6","slug":"bank-officer-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक अधिकारी की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 26 Oct 2013 08:02 PM IST
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक की दिल्ली आईटीओ शाखा के रिकवरी अधिकारी की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके घर के पास ही कार में शव मिला। बैंक प्रबंधन ने पुलिस जांच में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
रिकवरी अधिकारी देवव्रत सिंह का शव शुक्रवार देर रात सेक्टर पांच पार्ट तीन स्थित उनके घर से डेढ़ मीटर की दूरी पर उनकी एसएक्सफोर कार (एचआर-26 एएक्स 3585) में मिला।
विज्ञापन
इसकी खबर मिलते ही डीसीपी वेस्ट सुरेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माथे में गोली लगने को मौत का कारण बताया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को कार में किसी तरह का कोई हथियार नहीं मिला। स्थानीय पुलिस ने उनके रिश्तेदार मयंक सिंह के बयान पर हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले की जांच की निगरानी डीसीपी क्राइम विवेक शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस उनकी मोबाइल डिटेल निकलवा रही है। देवव्रत मूल रूप से बनारस के रहने वाले थे।
