फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   adulterated sweets coming from delhi

दिल्ली से आ रहीं मिलावटी मिठाइयां

Tue, 29 Oct 2013 10:47 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 29 Oct 2013 10:47 PM IST
विज्ञापन
adulterated sweets coming from delhi

दीपावली नजदीक आने के साथ ही मिलावटी मिठाइयों का कारोबार तेजी पकड़ रहा है। मिलावटखोर दिल्ली से बनी बनाईं मिठाइयां लाकर शहर में बेच रहे हैं। खाद्य एवं औषधि नियंत्रक विभाग ने दो दुकानों से ऐसी मिठाइयों के सैंपल भरे हैं।

विज्ञापन


चिंता की बात ये है कि रेहड़ी पर मिलावटी मिठाइयां बेचने वालों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिला खाद्य एवं औषधि नियंत्रक विभाग ने मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ नवरात्र से विशेष अभियान चला रखा है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके शर्मा बताते हैं कि जांच के दौरान दो दुकानें ऐसी मिलीं, जहां विक्रेताओं ने मिठाइयां स्वयं बनाने की बजाय रेहड़ियों से खरीदी थीं। पूछताछ में पता चला कि मिठाइयां बेचने वाला गिरोह दिल्ली से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाइयों के पैकेट पर मैन्युफेक्चिरिंग और एक्सपायरी डेट का उल्लेख नहीं था और न ही मिठाई बनाने के स्थान का ब्योरा दिया गया था। इससे मिलावटखोरों तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाता है।

उन्होंने बताया कि मिठाई विक्रेताओं को इस संबंध में चेतावनी जारी कर दी गई है। लोगों को भी इसके प्रति जागरूक होना होगा। सस्ते के चक्कर में ऐसी मिठाइयां न खरीदें, जोकि सेहत के लिए खतरनाक साबित हो जाएं।


इन चीजों का रखें ख्याल
जब भी मिठाई खरीदें तो पैकेट पर लिखी मैन्युफेक्चिरिंग और एक्सपायरी डेट की जांच अवश्य कर लें। अगर संपर्क नंबर दिया गया है तो पुष्टि कर लें कि ब्रांड सही है या नहीं। त्योहारों पर ब्रांडेड कंपनियों के नाम से मिलते जुलते खाद्य पदार्थ बाजार में आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed