{"_id":"6a903a004e9edf800b0600b7","slug":"beware-dont-let-adulterated-sweets-sour-the-rakhi-festival-gurgaon-news-c-23-1-lko1064-104343-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: मिलावट वाली मिठाई खट्टा न कर दे राखी का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: मिलावट वाली मिठाई खट्टा न कर दे राखी का त्योहार
विज्ञापन
पिछले साल रक्षाबंधन पर लिए गए खाद्य पदार्थों के 43 नमूनों में से 17 में मिली थी मिलावट
घेवर से लेकर रसगुल्ला, लड्डू, खोया में मिली थी मिलावट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हर त्योहार पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। लोग त्योहार की खुशियां मिठाइयों के साथ मनाते है लेकिन खपत के मुकाबले खाद्य पदार्थों की उपलब्धता कम होती है। ऐसे में दुकानदार मिलावटी खाद्य पदार्थ तैयार करके बचते हैं। इस बार भी रक्षाबंधन पर मिलावटखोर सक्रिय हैं। खाद्य विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू की है लेकिन उसके बाद भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत होगी। पिछले साल लिए गए 40 प्रतिशत नमूने मानकों पर फेल हो गए थे।
पिछले साल रक्षाबंधन पर खाद्य विभाग ने अभियान चलाकर विभिन्न खाद्य पदार्थों के 43 नमूने लिए थे। उनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। इनमें से 17 खाद्य पदार्थों मानकों पर फेल हो गए। इनमें घेवर, रसगुल्ला, खोया, पनीर आदि खाद्य पदार्थ शामिल हैं। हालांकि अच्छी बात यहीं रही कि एक भी नमूना अनसेफ नहीं आया। 26 नमूने मानकों पर पास हुए थे।