{"_id":"138-33372","slug":"Gurgaon-33372-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रोणा पब्लिक स्कूल के सिर सजा जीत का ताज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्रोणा पब्लिक स्कूल के सिर सजा जीत का ताज
Gurgaon
Updated Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव। रविवार को अंडर-11 बालाजी इलेक्ट्रोविजन क्रिकेट कप का आगाज हुआ। रविवार को पहले मैच में द्रोणा पब्लिक स्कूल ने हाईलैंडर क्रिकेट अकादमी को नौ विकेट से हराया।
टूर्नामेंट के पहले मैच में द्रोणा पब्लिक स्कूल और हाईलैंडर क्रिकेट अकादमी के बीच कांटे की टक्कर हुई। निर्धारित 20 ओवरों के इस मैच में टॉस जीतकर हाईलैंडर टीम ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 16.2 ओवरों में पूरी टीम 36 रनों पर ऑलआउट हो गई। पारी की शुरुआत करने आए सक्षम ने पांच और आयुष्मान ने 10 रन बनाए। द्रोणा के गेंदबाजों के समक्ष पूरी टीम ताश के पत्ते की तरह से बिखर गई। आयुष ने चार, चेतन, अभिनव और श्रवण ने दो-दो विकेट लिए। दूसरी पारी में 37 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द्रोणा पब्लिक स्कूल की टीम ने इसे आसानी से हासिल कर लिया। टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 6.2 ओवरों में 38 रन बना लिया। चार विकेट लेने वाले द्रोणा पब्लिक स्कूल के गेंदबाज आयुष भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रदान किया गया। यह मैच डीजीपीआईटीएम क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। गुड़गांव के नवोदित क्रिकेटरों की खोज के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।