फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   बुजुर्गों ने जाना अपना अधिकार

बुजुर्गों ने जाना अपना अधिकार

Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। नए पुलिस आयुक्त बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर कुछ ज्यादा गंभीर हैं। उन्होंने सोमवार को वृद्धों के लिए सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन नंबर जारी किया। इसके अलावा पंपलेट जारी कर लोगों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्हें बताया गया कि कोई बुजुर्ग अगर अपने बच्चों या परिजन से लाचार है तो वह सीधे सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन (0124- 2221559) नंबर पर डायल कर सकता है। पुलिस के पंपलेट में माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 का उल्लेख किया गया है। पुलिस आयुक्त ने एसआई स्तर के पुलिस अधिकारी को सेल का प्रभारी बनाया है। जो इस बारे में आने वाली शिकायतों की जांच करेंगे।
विज्ञापन


शुरू हुआ जनता दरबार
पुलिस आयुक्त कार्यालय में दूरदराज से आने वालों की सुनवाई के लिए पुलिस आयुक्त ने सोमवार से जनता दरबार शुरू किया है। कार्यालय आने वालों की समस्या वह रोजाना दोपहर तक सुना करेंगे। उसे मौके पर मौजूद अधिकारियों को ऐसी शिकायतें निपटाने के भी निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को आयुक्त ने 25 लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित थाना प्रभारियों को इसे सुलझाने के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के साथ बैठक
पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल ने सोमवार को क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान लंबित मामलों को जल्द निपटाने के आदेश दिए गए। उन्होंने लंबित मामलों का खुलासा करने तथा फरार अपराधियों को पकड़ने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed