फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   पॉड टैक्सी को इंग्लैंड के पीएम का इंतजार

पॉड टैक्सी को इंग्लैंड के पीएम का इंतजार

Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। इंग्लैंड के हीथ्रो शहर की तरह गुड़गांव में पॉड टैक्सी चलाने के लिए तैयार प्रोजेक्ट को अब अमली रूप देने का समय आ गया है। 12 दिन बाद वहां के प्रधानमंत्री के भारत दौरे के क्रम में हरियाणा सरकार और वहां की अल्ट्रा फेयरवुड होल्डिंग्स कंपनी के बीच इसके करार पर हस्ताक्षर किए जाने की तैयारी है। प्रोजेक्ट देख रहे कंपनी के एडवाइजर संजय वर्मा का कहना है कि शुरुआती सारे काम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

गुड़गांव में पॉड टैक्सी के संचालन का उद्देश्य नए और पुराने गुड़गांव की न सिर्फ दूरी मिटाना है, बल्कि यहां के लगभग तमाम कमर्शियल भवनों को इससे सीधे जोड़ना है। इसी के तहत पूरे शहर में पॉड्स स्टेशनों का जाल बिछाया जाएगा। हरियाणा सरकार ने पॉड टैक्सी चलाने के लिए अपने स्तर पर सारी तैयारी पूरी कर ली है। यहां तक कि नगर निगम और एचएसआईआईडीसी की ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट भी आ चुकी है। अब केवल पॉड टैक्सी गुड़गांव लाने वाली कंपनी से इंग्लैंड सरकार का करार होना है। इंग्लैंड के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून18 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान करार के बाद गुड़गांव वालों को पॉड टैैक्सी का तोहफा मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। पॉड टैक्सी हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसकी मदद से शहर की ट्रैफिक समस्या दूर करने की योजना है।
विज्ञापन

बैटरी से संचालित
पॉड टैक्सी बैटरी से चलने वाला वाहन है। यह टैक्सी एलिवेटेड ट्रैक पर चलती है। यह बैटरी चालित सेंट्रल कंट्रोल सिस्टम पर आधारित है। एक टैक्सी में चार से छह व्यक्ति सफर कर सकते हैं। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह पूरी तरह वातानुकूलित होगी। इसमें एलसीडी टीवी लगा होगा। इसका वजन करीब साढ़े आठ सौ किलोग्राम होगा। दोनों तरफ दरवाजे होंगे। इसमें ड्राइवर नहीं होगा। यात्री कार्ड से भुगतान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजर रखेंगे विशेषज्ञ
पॉड टैक्सी पर आईआईटी रुड़की और दिल्ली के विशेषज्ञों की नजर रहेगी। इसका मुख्य काम कंस्ट्रक्शन की गुणवत्ता पर नजर रखना होगा, ताकि किसी प्रकार की गुणात्मक चूक महत्वाकांक्षी परियोजना में न हो सके।

ये एजेंसियां देंगी मदद
-आईआईटी रुड़की व दिल्ली, गुड़गांव नगर निगम, हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी, पीडब्ल्यूडी, पावर यूटीलिटी और एग्रीकल्चर।

परियोजना की मुख्य बातें
-पॉड टैक्सी के 143 स्टेशन बनेंगे।
-इसका दायरा 105 किलोमीटर होगा।
-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी।
-प्रोजेक्ट तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।
-किराया प्रति सवारी प्रति किलोमीटर छह रुपये होगा।
-रोज छह लाख 23 हजार यात्रियों के चलने का अनुमान है।
-पुराने शहर में 80 पॉड टैक्सियां चलेंगी।
-इस परियोजना से आईएमटी मानेसर और सेक्टर 58 से 115 को अलग रख गया है।
-राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर पॉड टैक्सी के 6 स्टेशन होंगे।
-गुड़गांव में कुल 3150 पॉड्स चलेंगी।
-आठ मल्टीपल पार्किंग होगी।
-हर सात मिनट पर मिलेगी टैक्सी।

कहां कितने स्टेशन
क्षेत्र स्टेशनों की संख्या
हुडा 77
एचएसआईआईडीसी 121
एमसीजी 27
एनएचएआई 14
डीएलएफ 04
अंसल 04
अन्य 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed