फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   गुजरात की बिजली के लिए अभी इंतजार

गुजरात की बिजली के लिए अभी इंतजार

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। गुजरात से मिलने वाली बिजली के लिए करीब 40 दिन का इंतजार बढ़ गया है। बिजली निगम की ओर से धनौंदा से दौलताबाद के बीच तैयार की जा रही 400 केवी की लाइन को पूरा करने के लिए डेडलाइन को तीसरी बार बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से महेंद्रगढ़ के धनौंदा से गुड़गांव के दौलताबाद के बीच 400 केवी की लाइन तैयार कराई जा रही है। इस लाइन को मार्च 2012 तक पूरा किया जाना था। तकनीकी कारणों के चलते इसे पूरा नहीं किया जा सका। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के अधिकारियों ने इस लाइन का निरीक्षण किया, जिसके बाद तीसरी बार इसकी डेडलाइन बढ़ाने का फैसला लिया गया। इस काम को अब 31 दिसंबर तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यकारी अभियंता राजेश गुप्ता ने बताया कि इस काम को दो हिस्सों में बांटा गया था। करीब 77 किलोमीटर लंबी लाइन होगी, जिसमें 219 टावर लगाए जाने हैं। पहले हिस्से में धनौंदा से फर्रखनगर के बीच का काम है। यह काम रेवाड़ी एरिया के कार्यकारी अभियंता की ओर से पूरा कराया जाना है। दूसरे हिस्से में फर्रूखनगर से दौलताबाद के बीच काम पूरा किया जाना था। दूसरे हिस्से का काम पूरा हो गया है। 31 किलोमीटर की इस लाइन में 89 टावर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की ओर से काम को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। एक जनवरी से पहले यह काम पूरा हो जाएगा। डेडलाइन तक काम पूरा नहीं किया गया, तो कंपनी से जवाब मांगा जाएगा। कंपनी के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed