फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Gujarat flood increased LPG crisis

गुजरात में बाढ़ से बढ़ा रसोई गैस संकट

Tue, 01 Oct 2013 09:39 PM IST
भिवानी/ब्यूरो।
भिवानी/ब्यूरो। Updated Tue, 01 Oct 2013 09:39 PM IST
विज्ञापन
Gujarat flood increased LPG crisis
गुजरात में आई बाढ़ से उत्तर भारत में रसोई गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही है। रसोई गैस एजेंसियों पर आपूर्ति घट कर 25 प्रतिशत रह गई है। एक सप्ताह से उपभोक्ता परेशान हैं। हालात जल्द नहीं सुधरे तो संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन


हिसार जोन के छह जिलों में चरमराई व्यवस्था
हिसार जोन के छह जिलों हिसार के अलावा, भिवानी, सिरसा, जींद, फतेहाबाद, गोहाना और सोनीपत में रसोई गैस आपूर्ति चरमरा गई है। हिसार जोन में रसोई गैस आपूर्ति के लिए 45 रसोई गैस एजेंसियां हैं। भारत गैस के हिसार सहित प्रदेश के अन्य प्लांटों में गुजरात से होने वाली रसोई गैस आपूर्ति न के बराबर रह गई है। एजेंसी संचालकों की मानें तो आपूर्ति घट कर 25 प्रतिशत तक रह गई है।
विज्ञापन


तीन साल से गुजरात से जुड़ा है प्लांट
भारत पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस निगम का हिसार स्थित मेगा प्लांट प्रदेश के छह से ज्यादा जिलों में गैस सिलेंडर वितरित करता है। इस प्लांट को पहले केरल से गैस मुहैया करवाई जाती थी लेकिन तीन साल से पहले इसे गुजरात से जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ता परेशान, नहीं मिल रही रसोई गैस
प्रवीण गैस एजेंसी संचालक मदनपाल ने बताया कि रसोई गैस आपूर्ति तीन गुना घट गई है। उनकी एजेंसी पर प्रतिदिन 300 से अधिक सिलेंडर आते थे जो घटकर 100 से भी कम हो गए हैं।

भारत गैस एजेंसी के संचालक हंसराज ने बताया कि गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। भिवानी गैस एजेंसी के संचालक दिलबाग ने बताया कि गैस आपूर्ति 70 से 80 प्रतिशत तक कम हो गई है।


यही हालात रहे तो दिक्कत बढ़ सकती है। राज गैस एजेंसी बाढड़ा के प्रबंधक मुकेश डोहका ने बताया कि गैस आपूर्ति जीवन शैली को प्रभावित कर रही है।

भारत गैस, हिसार प्लांट के सेल अधिकारी पवन कुमार का कहना है कि गुजरात से आने वाली गैस सप्लाई में तकनीकी खराबी के चलते प्रदेश के छह जिलों में दिक्कतें पेश आ रही हैं। सुचारु गैस आपूर्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है जल्द ही गैस आपूर्ति पूरी तरह से होने लगेगी।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed