{"_id":"c0740e375e708b0b407543895d4a9406","slug":"gang-rape-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज के सामने से उठा ले गए, दुराचार कर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज के सामने से उठा ले गए, दुराचार कर छोड़ा
जींद/ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2013 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जींद शहर की नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है।
पुलिस ने सामूहिक दुराचार के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को काबू कर लिया है। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने जेल भेज दिया।
नाबालिग ने शहर थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि निम्बरी गांव के विकास उर्फ विक्की, औसर गांव के कुलदीप और सुमित ने बीते दिन राजकीय कालेज जींद के सामने से उसका अपहरण कर पानीपत के मतलौड़ा में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया।
आरोपियों ने किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद नाबालिग किसी तरह जींद पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विकास, कुलदीप और सुमित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने सफीदों रोड पर नाका लगाकर एक आरोपी विकास को धर दबोचा। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
जांच अधिकारी सोमवीर सिंह ने बताया कि अन्य आरोपी भी जल्द काबू कर लिए जाएंगे।