फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   for missing child, family protest

मां के धमकाने पर दिल्ली भागा बच्चा, परिजनों ने रोहतक में काटा बवाल

Wed, 02 Oct 2013 09:59 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Wed, 02 Oct 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
for missing child, family protest
शहर थाना के अंतर्गत बाबरा मोहल्ला से 11 वर्षीय एक बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बच्चे के परिजनों ने शक जताया है कि बच्चे को अगवा किया गया है। घटना के विरोध में बच्चे के परिजनों ने मोहल्ले वालों के साथ मिलकर कच्चा बेरी रोड पर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन



करीब तीन घंटे बाद पुलिस उपाधीक्षक मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द बच्चे को तलाश कर लिया जाएगा। डीएसपी ने उन्हें बताया कि इस संबंध मेें अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया है। दोपहर बाद पुलिस ने दिल्ली से बच्चे को बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान बच्चे ने बताया कि मां के धमकाने पर वह घर से गया था।
विज्ञापन



मंगलवार शाम को बाबरा मोहल्ला निवासी मनीष जैन का 11 वर्षीय बेटा प्रियांश घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों को पता चला तो वे प्रियांश की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात इस संबंध में शहर थाने में उसकी गुमशुदगी की रपट दर्ज कराई। परिजनाें ने आशंका जाहिर की कि प्रियांश का अपहरण किया गया है। शहर पुलिस ने मनीष जैन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। रात भर जब बच्चे का सुराग नहीं लगा तो बच्चे के परिजनों ने मोहल्ले वालों के साथ मिलकर कच्चा बेरी रोड पर जाम लगा दिया।

जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने जाम खोलने से इंकार कर दिया। करीब दो घंटे बाद पुलिस उपाधीक्षक करण गोयल मौके पर पहुंचे और बच्चे के परिजनों को बताया कि इस संबंध में चार टीमें बनाई गई है जो बच्चे की तलाश में जुटी हुई हैं। साथ ही पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।

लेकिन परिजन इस बात पर अडे़ रहे कि जब तक बच्चा नहीं मिल जाता तब तक वे जाम नहीं उठाएंगे। करीब तीन घंटे बाद सुबह साढे़ दस बजे पुलिस उपाधीक्षक ने परिजनों को जैसे-तैसे मनाकर जाम खुलवाया। दोपहर एक बजे पुलिस को पता चला कि बच्चा दिल्ली के तिलक नगर में है।


सूचना मिलते ही पुलिस तिलक नगर पहुंची और बच्चे को बरामद कर लिया। बच्चे ने पुलिस को बताया कि मां के धमकाने की वजह से वह घर से गया था। पुलिस का कहना है कि बच्चे के परिजनों ने पुलिस को गुमराह किया है उनके खिलाफ धारा 182 के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जाम लगाने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed