{"_id":"5838a6cac44effa24dcef854e641af6a","slug":"five-arrested-with-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"86 क्विंटल चूरापोस्त सहित पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
86 क्विंटल चूरापोस्त सहित पांच गिरफ्तार
रेवाड़ी/ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2013 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसपी सीटी विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कसौला पुलिस ने रविवार सुबह एचएसआईडीसी बावल के सेक्टर-3 के प्लाट से 197 बडे़ व 36 छोटे कट्टों में भरी हुई चूरा पोस्त से भरे दो कैंटर, दो कार, दो पिस्तौल, 8 जिंदा कारतूस और 12 मोबाइलों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी जयपुर के गांव करवास निवासी पवन अग्रवाल, कैथल के गांव मोहम्मदपुर निवासी आज्ञापाल, विजय नगर रेवाड़ी निवासी भगवाना, जिला भिलवाड़ा के गांव भैराना निवासी जगदीश और गांव दतरा निवासी गोपाल को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
एसपी पंकज नैन ने बताया कि डीएसपी विरेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ लोग दो कैंटरों में चूरापोस्त भर कर बावल आने वाले है।
पुलिस ने सूचना के अनुसार एचआईडीसी के सेक्टर तीन के प्लाट-66 में निर्माणाधीन गोदाम पर निगरानी रखी और प्लाट के अंदर चूरा पोस्त से भरे दोनों कैंटर पहुंचने पर दबिश देकर आरोपियाें को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों कैंटरों में 86 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद किया है।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी यह चूरापोस्त मध्यप्रदेश से लेकर आ रहे थे तथा इसे पंजाब में सप्लाई करना था। एसपी ने बताया कि जो कारें बरामद हुई है, उससे आरोपी कैंटर चालकों को रास्ता साफ व पुलिस की नाकाबंदी की सूचना देते रहते थे।