फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   First Navratra today, worship of mother shailaputree

पहले नवरात्रा पर होगी मां शैलपुत्री की पूजा

Fri, 04 Oct 2013 11:59 PM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Fri, 04 Oct 2013 11:59 PM IST
विज्ञापन
First Navratra today, worship of mother shailaputree
हरियाणा के जिले कैथल में नवरात्र उत्सव शनिवार से शुरू हो रहा है। मां भगवती की अराधना के लिए जिलेभर में मंदिरों और बाजारों में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन


 पूर्व संध्या पर बाजारों से खरीददारी के लिए जहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं मंदिरों को भी भव्य ढंग से सजाया गया है।

नवरात्र पर सनातन धर्म मंदिर, छोटी देवी मंदिर, बड़ी देवी मंदिर में कई प्रकार के विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसके अलावा मंदिर को लाइटों से खूब सजाया गया है। शनिवार से माता के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। इसमें प्रथम नवरात्र में मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।

श्री सनातन धर्म मंदिर की ओर से भव्य नवरात्रा मेला पांच अक्तूबर से शुरू होगा। नवरात्र मेला के पहले दिन सुबह एसडीएम कैथल विधिवत रूप से माता की मूर्ति की स्थापना करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा 108 माता की छोटी मूर्तियां भी भक्तों की ओर से स्थापित की जाएगी। श्री सनातन धर्म मंदिर सभा के प्रधान रवि भूषण गर्ग ने बताया कि सुबह पुष्प वर्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 अक्तूबर को माता को 56 भोग लगाया जाएगा। 11 अक्तूबर को डांडिया रास और 12 अक्तूबर को विसर्जन और मैया की विदाई होगी। इस दिन विशाल भंडारा भी आयोजित होगा।

नवरात्रा मेला के प्रतिदिन शाम माता की पूजा अर्चना की जाएगी। विभिन्न जागरण पार्टी और संकीर्तन मंडलों की ओर से माता की जागरण चौकी सजाई जाएगी।

 रवि भूषण ने बताया कि 10 अक्तूबर को श्रीमन् सत्यपति दास जी प्रभु इस्कान वाले प्रवचन करेंगे। 11 अक्तूबर को महामंडलेश्वर योगी यतिन्द्रानंद भक्तों को मां की महिमा बताएंगे। उन्होंने नवरात्रा मेला में श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

श्रद्धालुओं में उत्साह
नवरात्रों को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। नवरात्र में व्रत रखने वाली छात्रा मधु, तान्या, कोमल, शिवानी, ममता, सोनिया, काजल, अनु, नमिता, योगिता, अनमोल ने बताया कि मां के नवरात्रों में जो भी सच्ची श्रद्धा से मांगा जाता है। मां उस भक्त की मुराद अवश्य ही पूरी करती है। उन्होंने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से नवरात्र पर व्रत रख रही हैं।

मां की मूर्तियों को सजाया
कलायत। नवरात्र के लिए मंदिरों में मां की मूर्तियों को भी सजाया जा चुका है। नगर में माता के कई मंदिर हैं जिनमें विशेष तौर पर श्री कपिल मुनि धाम पर मां कात्यायनी मंदिर, अनाज मंडी में श्री दुर्गा मंदिर पुराने बाजार में बना मां भवानी मंदिर और कैंची चौक पर बना मां बनभौरी वाली का मंदिर प्रसिद्ध है।

 इन मंदिरों में हर रोज मां की पूजा होने के साथ साथ यहां पर अखंड जोत भी जलाए जा रहे हैं। श्री कपिल मुनि मंदिर के मुख्य पुजारी वेद प्रकाश गौतम ने बताया कि मां कात्यायनी की जो मूर्ति स्थापित हैं वह शायद ही पूरे भारतवर्ष में कहीं हो।


मंडी स्थित दुर्गा मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य राजेश मित्तल ने बताया कि मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया है और नवरात्रि में अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा शुरू की जा रही है। इसमें प्रति दिन एक यजमान आहूति देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed