{"_id":"ee9d6a577c89dc625106b2d116dbcc6e","slug":"firing-in-two-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में हवाई फायरिंग, 24 नामजद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में हवाई फायरिंग, 24 नामजद
अमर उजाला पलवल
Updated Mon, 25 Nov 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सेलौटी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में दोनों तरफ से हवा में कई राउंड गोलियां चलीं। झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोग लाठी, डंडों से लगी चोटों से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। सदर थाना पुलिस ने दोनों पक्षाें की ओर से विभिन्न धाराओं में एक महिला सहित 24 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस के अनुसार, सेलौटी निवासी दयाराम ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि 23 नवंबर को वह और बलराज खेतों की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान सेलौटी निवासी महेश, सुरेश, शकुंतला, धीरज, लुला, राजाराम, अलीगढ़ (यूपी) के गांव रियापुर निवासी लीलू, प्रमोद, पवन व अनूप, मुनीरगढ़ी निवासी श्यामी, सुभाष, रवि व वेदा, दनकौर (यूपी) के गांव जैंदपुर निवासी ओमप्रकाश व नवाब और पांच अन्य हाथों में लाठी, बल्लम व तमंचा लेकर खेतों पर आए। आरोपियाें ने आते ही बलराज के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा से गोलियां चलानी शुरू कर दी। झगड़े में घायल बलराज को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। सदर थाना पुलिस ने दयाराम के बयान पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी धीरज, राजाराम व सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से सदर थाना पुलिस ने राजाराम की शिकायत पर सुभाष, बिल्लू, सिंगराज व बलन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। सेलौटी निवासी राजाराम ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा करना चाहते है। इसकी शिकायत उन्होंने एसपी कार्यालय में भी दी हुई है। 23 नवंबर को जब वे अपने खेतों की जुताई करने खेत पर पहुंचे तो वहां पहले से ही बलन जुताई कर रहा था। राजाराम ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने उनके साथ झगड़ा कर लिया और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सुभाष, बिल्लू उर्फ दयाराम, सिंगराज व बलन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी बिल्लू उर्फ दयाराम को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में सदर थाना पुलिस के अधिकारी मोहम्मद इलियास ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।