{"_id":"6172859af7564e68b165b582","slug":"fire-due-to-short-circuit-in-two-storey-carpet-factory-in-panipat-administration-sealed-an-area-of-one-kilometer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: दो मंजिला कारपेट फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी भयंकर आग, करोड़ों का माल राख, प्रशासन ने एक किलोमीटर का एरिया खाली करवा किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: दो मंजिला कारपेट फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी भयंकर आग, करोड़ों का माल राख, प्रशासन ने एक किलोमीटर का एरिया खाली करवा किया सील
Fri, 22 Oct 2021 03:10 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Fri, 22 Oct 2021 03:10 PM IST
सार
पानीपत में एक दो मंजिला कारपेट फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। जिसके कारण करोड़ों का माल राख हो गया। सूचना के बाद प्रशासन ने एक किलोमीटर का एरिया खाली करवा सील कर दिया। आग के कारण फैक्टरी के साथ लगते 70 घरों में दरारें आ गई हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
पानीपत की फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत में जाटल रोड पर चौधरी अस्पताल के पास स्थित मुखीजा कॉलोनी पीपल वाली गली में यूनाइटेड ओवरसीज नामक कारपेट की फैक्टरी में भयंकर आग लग गई। फैक्टरी के सिक्योरिटी गार्ड ने सुबह करीब 4 बजकर 55 मिनट पर दमकल विभाग को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के 70 से अधिक मकानों को प्रशासन की तरफ से खाली कराया गया। लगभग एक किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया। दोपहर 2 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-थप्पड़ के बदले हत्या: गौरव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दोस्त ने जीजा के साथ मिल उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
विज्ञापन
आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी
70 मकानों को खाली करवाया गया
दो मंजिला यूनाइटेड ओवरसीज कारपेट फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड जसविंदर ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे आग लग गई। पहले उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें लगातार बढ़ने के बाद उन्होंने मालिक राजेश व राजीव गुप्ता और दमकल विभाग को सूचना दी। आग लगने के तुरंत बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इस कदर फैलती गई कि एक के बाद एक मकानों में लगातार दरारें आती चली गईं। जिस वजह गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने आसपास के करीब 70 मकानों को खाली कराया। न्यू आरके पुरम, सैनीपुरा, सुखीजा कॉलोनी, पुरम कॉलोनी और पीपल वाली गली को सील कर दिया गया है। आग लगने से फैक्टरी मालिक मालिक राजेश व राजीव गुप्ता का करोड़ों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
फैक्टरी के अंदर रखे 2 कंप्रेसर फटने से धमाके
दमकल कर्मी अमित ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर दो बड़े धमाके हुए थे। उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि फैक्ट्री के अंदर दो कंप्रेसर मशीन रखी हुई थी, जिनके फटने से धमाका हुआ। 6 एलपीजी सिलेंडर फैक्ट्री के अंदर रखे हैं, जिनको निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-नारनौल: नांगल चौधरी में खाद की किल्लत से परेशान किसानों का पुलिस पर हमला
आग की वजह से जर्जर हो चुकीं दीवारें टूटकर गिरी
10 घंटे से लगातार चल रही आग की वजह से कारपेट फैक्ट्री के साथ-साथ आसपास के मकानों की दीवारें में दरार आ चुकी हैं। वहीं, यूनाइटेड ओवरसीज के साथ लगी हरी संस फैक्टरी की दीवार भी गिर गई। यूनाइटेड ओवरसीज की दूसरी मंजिल गिरकर ध्वस्त हो चुकी है, हालांकि दमकल कर्मी अपनी जान को खतरे में डालकर आग बुझाने के प्रयास में लगातार जुटे हुए हैं।
ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए आठ मरला पर लगाया नाका
ट्रैफिक डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। लोगों की सुरक्षा के लिए आठ मरला चौक और नहर के पास नाका लगाकर वाहनों को डायवर्ट किया गया है। वहीं, आसपास के मकानों को खाली कराया गया और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
ये भी पढ़ें-बहादुरगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच दबी कार, यूपी के आठ लोगों की मौत, एक बच्ची बची
13 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीः रामेश्वर सिंह
दमकल अधिकारी रामेश्वर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की पानीपत से 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। गाड़ियां कम पड़ने पर 1 समालखा, 1 एनएफएल, 1 रिफाइनरी, 2 करनाल, 1 घरौंडा से भी मंगाई गई। कुल 13 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। सुबह 5 से दोपहर 2 बजे तक 250 से अधिक चक्कर लगाए जा चुके हैं, आग पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें-हरियाणा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से आगरा के दो भाइयों की मौत, सोनीपत में हुआ दर्दनाक हादसा
मौके पर पहुंचे शहरी विधायक, डीसी, एसपी, तहसीलदार
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर शहरी विधायक प्रमोद बीच पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत की। वहीं, दोपहर करीब 1 बजे डीसी सुशील सारवान, एसपी शशांक कुमार सावन, डीएसपी ट्रैफिक संदीप कुमार, एसएचओ मॉडल टाउन योगेश कटारिया समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।