{"_id":"617279b4224059667b31e9c3","slug":"farmers-attack-on-police-in-narnauls-nangal-choudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी की किल्लत: खाद नहीं मिली तो नाराज लोगों ने किया रोड जाम, खुलवाने पहुंची पुलिस की गाड़ी पर किया पथराव, 2 पुलिस कर्मी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डीएपी की किल्लत: खाद नहीं मिली तो नाराज लोगों ने किया रोड जाम, खुलवाने पहुंची पुलिस की गाड़ी पर किया पथराव, 2 पुलिस कर्मी घायल
Fri, 22 Oct 2021 02:14 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:14 PM IST
सार
नारनौल के नांगल चौधरी में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने शुक्रवार को पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया और पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। बाद में किसानों को वहां से हटा दिया गया। किसानों ने जाम लगाया था।
विज्ञापन
पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद किल्लत के चलते प्रदेश में आए दिन जाम लग रहे हैं। इससे किसानों में सरकार व प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ है। शुक्रवार को हरियाणा के नांगल चौधरी(महेंद्रगढ़) में खाद नहीं मिलने से गुस्साएं किसानों ने कोटपुतली-बहरोड रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर जाम खुलवाने पहुंची पुलिस की गाड़ी पर भी लोगों ने पथराव कर दिया।
इसमें दो पुलिसकर्मियों को चोटें आईं और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद डीएसपी नरेंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस गाड़ी पर पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित थाना प्रभारी को दिए।
ये भी पढ़ें-रेवाड़ी: मोबाइल टावर लगाने के नाम पर करता था ठगी, पुलिस ने दबोचा, 29 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
पथराव कर तोड़ा गया पुलिस वाहन।
इसके बाद नांगल चौधरी थाना प्रभारी निरीक्षक मेहर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस को देखकर जाम लगा रहे लोग भाग गए। वहीं मौके पर खड़ी बाइकों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं घटना की सूचना पाकर डीएसपीनरेंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे। उक्त घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें कुछ युवक डायल 112 नंबर पुलिस की गाड़ी पहुंचने पर उस पर पथराव करते नजर आ रहे हैं।