फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   fine on eight traders

आठ व्यापारियों पर जुर्माना

Tue, 22 Oct 2013 10:40 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो।
फतेहाबाद/ब्यूरो। Updated Tue, 22 Oct 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
fine on eight traders
हरियाणा में शहर की अनाजमंडी में लिफ्टिंग की समस्या से अधिकारी दूसरे दिन भी जूझते नजर आएं। एसडीएम बलजीत सिंह ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने 8 व्यापारियों पर जुर्माना लगाया। मंगलवार को भी मंडी व सड़कें धान की ढेरियों से अटी रही। इसके कारण किसान मंडी के बाहर के शेड की दीवार तोड़कर धान उतारते देखे गए।
विज्ञापन


धान की लिफ्टिंग के कारण सोमवार को मार्केट कमेटी ने अनाजमंडी के गेट पर ताला लगाकर किसानों का प्रवेश बंद कर दिया था। इससे किसान पूरा दिन मंडी के बाहर कतारों में खड़े रहे। इस कारण भट्टू रोड व बस स्टैंड के पास पूरा दिन जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


मंगलवार को एसडीएम बलजीत सिंह ने मंडी में पहुंचकर ट्राली से सीधा पंखा लगाकर धान की सफाई करने व वाहनों को खड़ा करने वाले व्यापारियों पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया। इनमें बैनीवाल ट्रेडिंग कंपनी, सरदारीलाल ओमप्रकाश, मनजीत सिंह सुमित कुमार, गोयल इंटरप्राइजिज, हंसराज सोहनलाल, नंदलाल आत्मप्रकाश, दर्शनलाल बलवान सिंह व दलीप ट्रेडिंग कंपनी पर मौके पर ही जुर्माना करके मार्केट कमेटी को जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट कमेटी के सचिव संजीव सचदेवा ने बताया कि मंगलवार को धान की लिफ्टिंग ज्यादा व आवक कम हुई है। वहीं, कुछ किसान नेशनल हाईवे के सामने अनाजमंडी शेड की दीवार तोड़कर बाहर से धान की अनलोडिंग करते देखे गए। इसकी मुख्य वजह अनाजमंडी में जगह का कम होना था। सड़कें पहले ही अटी पड़ी है।


व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान व ब्लाक कांग्रेस के प्रधान टेकचंद मिढा का कहना है कि मंडी छोटी होने के कारण लिफ्टिंग की समस्या आ रही है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम तक जिला में कुल 3 लाख 3 हजार 273 एमटी धान की आवक हो चुकी है। जबकि लिफ्टिंग 2 लाख एक हजार 154 एमटी ही हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed