फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youve made my life miserable now look at the consequences

Fatehabad News: मेरी नाक में दम कर दिया, अब देखो नतीजा...

Fri, 07 Aug 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 07 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youve made my life miserable now look at the consequences
फतेहाबाद के गांव मेहूवाला निवासी सुदेश का सुसाइड से पहले का वीडियो
फतेहाबाद। गांव मेहूवाला में वीरवार दोपहर आंगनबाड़ी वर्कर सुदेश ने अपने बच्चों की हत्या और आत्महत्या करने से पहले चार वीडियो बनाए थे। वीडियो से पता चल रहा कि वह अपने पति से बुरी तरह परेशान थी। इससे निजात पाने के लिए उसने अपने जिगर के टुकड़ों को शिकंजी में कीटनाशक मिलाकर पिलाया और फिर पानी के कुंड में फेंक दिया।
विज्ञापन

वीडियो में सुदेश कह रही है कि मेरी नाक में दम कर दिया, अब देख नतीजा। पुलिस ने मौके से कीटनाशक की शीशी बरामद की है। तीनों शवों को शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

भट्टू थाने के जांच अधिकारी वीर सिंह के मुताबिक सुदेश के मोबाइल फोन में चार वीडियो मिले हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सुदेश ने बेटी ज्योति और बेटे विनीत को कीटनाशक मिली शिकंजी जबरन पिलाई थी। पीने के बाद वे कुछ देर तक चिल्लाते रहे। बाद उन्हें पानी के कुंड में फेंक दिया और अंत में स्वयं भी शिकंजी पीकर कुंड में उतर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से कीटनाशक की शीशी मिली है। सुदेश ने कुंड का ढक्कन भी अंदर से बंद कर लिया था ताकि कोई उन्हें देख भी ले तो बचा नहीं सके। मृतका के भाई प्रवीण ने रिपोर्ट में बताया कि जीजा संदीप नशा करके सुदेश के साथ मारपीट करता था। उसकी नशे की लत ने बहन के हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया।
-------------
शिकंजी पिलाने से पहले चूमे थे बच्चों के सिर
ज्योति और विनीत के स्कूल से आने के बाद उन्हें शिकंजी बनाकर दी गई। वीडियो में विनीत शिकंजी पीने से पहले हंसता दिख रहा है जबकि ज्योति रो रही थी। वह कह रही थी कि दादी के घर आने पर ही पिएगी। इसके बावजूद सुदेश ने दोनों को जबरन शिकंजी पिला दी। शिकंजी पिलाने से पहले सुदेश दोनों बच्चों के सिर चूमती हैं। चार मिनट तक हंसते हुए उनसे बातें करती हैं। कीटनाशक का असर होते ही बच्चे कुछ देर के लिए चिल्लाते हैं। आखिरी वीडियो में सुदेश स्वयं कीटनाशक पीती नजर आ रही है। चार वीडियो में से एक 4 मिनट 15 सेकेंड, दूसरा 32 सेकेंड, तीसरा 4 मिनट 23 सेकेंड और चौथा 2 मिनट 27 सेकेंड का है।
-----------
दर्द भरे पंजाबी गाने के साथ इंस्टाग्राम पर बनाई थी रील
सुदेश इंस्टाग्राम पर सक्रिय थी। उसने मंगलवार को दर्द भरे पंजाबी गाने के साथ एक रील अपलोड की थी। इस रील को उसने आंगनबाड़ी केंद्र में बैठकर बनाया। उसके इंस्टाग्राम पेज पर 3,465 फॉलोअर्स हैं और वह 463 पोस्ट अपलोड कर चुकी थी। वह बच्चों और अपनी सास के साथ भी रील बनाती थी।
---------
24 मई को शादी की 11वीं वर्षगांठ मनाई थी
सुदेश ने वर्ष 2014 में संदीप के साथ प्रेम विवाह किया था। करीब दो वर्ष तक उसका मायके आना-जाना नहीं था लेकिन बच्चों के जन्म के बाद दोनों परिवारों के बीच आना-जाना शुरू हो गया था। प्रवीण ने बताया कि 24 मई को ही सुदेश और संदीप ने शादी की 11वीं वर्षगांठ मनाई थी। इससे पहले 16 मई को बेटे विनीत का जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन पर उसे साइकिल उपहार में दी थी। प्रवीण ने बताया कि संदीप का परिवार पहले ढाणी में रहता था। करीब एक वर्ष पहले ही मेहूवाला आकर रहने लगा था। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी संदीप से पूछताछ कर रहे हैं।
------------
बहन-भाई की एक ही चिता पर दुनिया से विदाई
मेहूवाला में सुदेश और उसके दो बच्चों का शुक्रवार शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। एक साथ तीन मौतों से गांव में शौक का माहौल रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सुदेश की अलग चिता बनाई गई जबकि उसकी बेटी और बेटे का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। दोनों चिताओं को सुदेश के भाई प्रवीण ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सुदेश का पति संदीप नहीं था। उसका बड़ा भाई कुलदीप मौके पर मौजूद रहा और उसने अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्मों में हिस्सा लिया। मौके मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि इस दुखद घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

-------------
विनीत चिल्लाता रहा...मम्मी ना मारो म्हाने
सुदेश के मोबाइल फोन से मिले वीडियो बेहद भावुक करने वाले हैं। दोनों बच्चों के स्कूल आने के बाद सुदेश शिकंजी बनाती है। स्टील के मग में शिकंजी डालकर दोनों को पीने के लिए मनाती है। विनीत गुमसुम सा बैठा रहता है...कुछ देर बाद हंसता है। ज्योति कहती है कि दादी के आने के बाद ही शिकंजी पीऊंगी। सुदेश कहती है आधा दादी ने पी लिया तो तब वह कहती ही पी लेगी तो पी लेगी। वीडियो बन रहा होता है। विनीत वीडियो के कैमरे के आगे अपना पैर करता है तो सुदेश पैर नहीं लगाने के लिए कहती है। कुछ देर बाद सुदेश कहती है लास्ट बार पूछ रही हूं शिकंजी पीनी है या नहीं। वह दोनों बच्चों को चूमती है। ज्योति कहती है दादी के आने के बाद ही पीऊंगी। सुदेश किसी तरह मनाती है। विनीत व ज्योति एक घूंट पीते ही चिल्लाकर बाहर भागते हैं। सुरेश भी पीछे जाती है और दोनों को जबरन पिलाती है। वे चिल्लाते रहते हैं। अगले वीडियो में बदहवास सुदेश बोलती है थे मेरे नाम में दम करयो नीं अब नतीजो देखो। चिल्ला रहे बच्चों को पानी के कुंड की तरफ ले जाती है और ढक्कन खोलकर एक-एक उसमें पटक देती है। इसके बाद कीटनाशक की शीशी उठाकर खुद पी लेती है। पानी के कुंड से विनीत के चिल्लाने की आवाज अब भी आती है...मम्मी ना मारो म्हाने...मम्मी ना मारो म्हाने।

फतेहाबाद के गांव मेहूवाला निवासी सुदेश का सुसाइड से पहले का वीडियो

फतेहाबाद के गांव मेहूवाला निवासी सुदेश का सुसाइड से पहले का वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed