फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youths snatch chain from neck of woman sweeping street

गली में झाड़ू लगा रही महिला के गले से युवकों ने चेन छीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youths snatch chain from neck of woman sweeping street
फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी में महिला के गले से चेन छीनते हुए युवक सीसीटीवी में कैद। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के अग्रवाल कॉलोनी में सुबह 6 बजे बाइक पर आए दो युवक गली में झाडू़ लगा रही महिला के गले से सोने की चेन छीनकर ले गए। युवकों ने पहले महिला से मिस्त्री के बारे में पूछा और बातों लगाकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने पर शहर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक 54 वर्षीय सुमित्रा देवी सुबह करीब 6 बजे गली में झाडू़ लगा रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उनमें से एक ने हेल्मेट और दूसरे ने मास्क लगा रखा था। महिला के मुताबिक युवकों ने किसी मिस्त्री के बारे में पूछा और बातें करने लगे। इसके बाद एक युवक उसके पास आया और गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग बाहर आए लेकिन तब तक मोटरसाइकिल सवार फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

कोट
वारदात की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। महिला सुमित्रा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले युवकों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगदीश चंद्र, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed