फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth's body recovered, suspected to have died of drug overdose

Fatehabad News: युवक का शव बरामद, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

Tue, 28 Oct 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 28 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth's body recovered, suspected to have died of drug overdose
मृतक कुलदीप के शव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम कार्रवाई करते हुए: संवाद
रतिया। गांव मिराना में नशे की ओवरडोज से मौत मामले में पुलिस कार्रवाई कर भी नहीं पाई थी कि मंगलवार सुबह फतेहाबाद रोड पर आत्माराम धर्मशाला के सामने खाली पड़ी जगह में उगी झाड़ियों में शिमलापुरी कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह (30) का शव बरामद हुआ। कुलदीप के परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदी था। ऐसे में आशंका है कि उसकी मौत भी नशे की ओवरडोज हुई है।
विज्ञापन

वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम होने और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। सिटी थाना प्रभारी रणजीत सिंह पुलिस टीम ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और परिजनों के बयान पर फिलहाल इत्तफाकिया की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मृतक कुलदीप के पिता वार्ड 12 निवासी गुरदयाल सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटा शाम को घर से गया था लेकिन घर नहीं लौटा। गुरदयाल ने पुलिस को बताया कि पहले उसका लड़का नशे का आदी था। दवा आदि से उसका नशा छुट गया था और अब वह मजदूरी करता था। मृतक कुलदीप के दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed