फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth told the officials- make competitive exam books available

Fatehabad News: अधिकारियों से युवा बोले- प्रतियोगी परीक्षा की किताबें करवाएं उपलब्ध

Thu, 12 Jun 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Jun 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Youth told the officials- make competitive exam books available
फतेहाबाद में जिला पुस्तकालय में निरीक्षण करते हुए एसडीएम व अन्य अ​धिकारीस्त्रोत सूचना विभाग
फतेहाबाद। वीरवार को उपमंडलाधीश राजेश कुमार ने बाल भवन में संचालित किए जा रहे जिला पुस्तकालय का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से भी संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद विद्यार्थियों ने एसडीएम राजेश को अवगत कराया कि यहां पर लगे कूलर की आवाज ज्यादा होने के कारण पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा विद्यार्थियों ने पुस्तकालय में वाई फाई लगवाने व पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध करवाने आदि की मांग भी रखी।
विज्ञापन


एसडीएम बोले, लगवाएंगे एसी
विद्यार्थियों ने एसडीएम को बताया कि उन्हें पुस्तकालय में पढ़ाई करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। इस संबंध में उपमंडलाधीश ने पुस्तकालय इंचार्ज एवं राजकीय महिला कॉलेज भोड़िया खेड़ा की प्राचार्य लखबीर कौर को पुस्तकालय में जल्द कूलर की जगह एसी व वाई फाई की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम के साथ बीईओ विजय कुमार व पुस्तकालय इंचार्ज एवं राजकीय महिला कॉलेज भोड़िया खेड़ा की प्राचार्य लखबीर कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिला पुस्तकालय के लिए नहीं है स्थायी जगह
पुस्तकालय को प्रशासन स्थायी जगह नहीं दे पाया है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जिला पुस्तकालय के लिए पुरानी कोर्ट परिसर में जगह दी गई थी। पिछले साल नाम भी हो गई लेकिन बाद में जगह वापस ले ली गई। जिला पुस्तकालय बीडीपीओ कार्यालय के भवन में चल रहा था। पिछले माह प्रशासन ने भवन जर्जर होने का हवाला देकर नए बस स्टैंड में शिफ्ट कर दिया था। लेकिन उस जगह को लेकर विरोध शुरू हो गया था और पिछले सप्ताह जिला पुस्तकालय को बाल भवन में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed