फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   youth riding Scorpio beat up operator when he did not make partner in hotel In Fatehabad

Fatehabad: होटल में हिस्सेदार नहीं बनाया तो स्कॉर्पियो सवार युवकों ने संचालक को पीटा, पुलिस ने किया केस दर्ज

Thu, 16 May 2024 12:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 16 May 2024 12:46 PM IST
सार

आरोप है कि 14 मई की रात को 11 बजे अपने होटल से घर जाने के लिए गाड़ी में बैठा था। इस दौरान दो काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी और एक क्रेटा गाड़ी आई और आगे गाड़ी लगाकर रोक लिया।

विज्ञापन
youth riding Scorpio beat up operator when he did not make partner in hotel In Fatehabad
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के सिरसा रोड पर होटल में हिस्सेदार न बनाने पर रंजिश के चलते स्कॉर्पियो गाड़ी में आए युवकों ने संचालक को पीटा। संचालक को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल लाया गया और यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। मामले में शहर पुलिस ने योग नगर निवासी पवन कुमार उर्फ चिंटू के ब्यान पर गांव भोडिया बिश्रोईयान निवासी विजय बिश्रोई और हांसी निवासी कृष्ण गुज्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक पुलिस को दिए ब्यान में पवन कुमार उर्फ चिंटू ने बताया कि तीन माह से सिरसा रोड पर सिल्वर स्पून के नाम से होटल चला रहा हूं। आरोप है कि 14 मई की रात को 11 बजे अपने होटल से घर जाने के लिए गाड़ी में बैठा था। इस दौरान दो काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी और एक क्रेटा गाड़ी आई और आगे गाड़ी लगाकर रोक लिया।
विज्ञापन


इस दौरान तीन-चार युवक गाड़ी से उतरकर नीचे आए और जब गाड़ी का शीशा नीचे करके देखा तो भोड़िया बिश्रोईया निवासी विजय बिश्रोई व हांसी निवासी कृष्ण गुज्जर शामिल थे। युवक उसे गालियां देने लग गए। दोनों को गालियां देने से मना किया तो दूसरी गाड़ी से 3 से 4 युवक उतरकर आए और मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाया तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि उसने होटल किराए पर लिया हुआ है। आरोपी विजय बिश्रोई ने होटल में हिस्सेदार बनाने के लिए कहा था लेकिन मना कर दिया गया। इसी रंजिश में आरोपी विजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed