फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lok Sabha Elections, highest number of young voters in new voter list of Fatehabad

लोकसभा चुनाव: मतदाताओं की जवानी लिखेगी जीत की कहानी, फतेहाबाद की नई मतदाता सूची में सबसे अधिक युवा वोटर

Fri, 15 Mar 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कपिल शर्मा, फतेहाबाद (हरियाणा)
कपिल शर्मा, फतेहाबाद (हरियाणा) Updated Fri, 15 Mar 2024 01:06 AM IST
सार

लोकसभा चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। कुछ ही दिन में चुनावों की तारीख तय होने के साथ ही आचार संहिता लगने वाली है। भाजपा की ओर से डॉ.अशोक तंवर को प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections, highest number of young voters in new voter list of Fatehabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहाबाद में लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव तक में हार-जीत का फैसला 30 से 39 आयु वर्ग के मतदाता करेंगे। फतेहाबाद की नई मतदाता सूची में सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या इसी आयु वर्ग की है। जिले के कुल 711031 मतदाताओं में से 163836 मतदाता 30 से 39 आयु वर्ग के हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या 20 से 29 आयु वर्ग की हैं, इस उम्र के 153746 मतदाता हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। कुछ ही दिन में चुनावों की तारीख तय होने के साथ ही आचार संहिता लगने वाली है। भाजपा की ओर से डॉ.अशोक तंवर को प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिले में 402 सबसे बुजुर्ग और 16788 सबसे युवा मतदाता
चुनाव आयोग की मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 711031 मतदाताओं में से 374479 पुरुष जबकि 336552 महिला मतदाता हैं। जिले में 402 मतदाता सबसे बुजुर्ग हैं, जिनका जन्म 1924 या इससे पहले का है। इन 402 मतदाताओं की आयु 99 साल से अधिक हो चुकी है। इसके अलावा 16788 सबसे युवा मतदाता हैं। इन मतदाताओं की संख्या 18 से 19 साल है।
विज्ञापन


जिले में आयु वर्ग के अनुसार मतदाताओं की संख्या
18 से 19 आयु वर्ग - 16788
20 से 29 आयु वर्ग - 153746
30 से 39 आयु वर्ग - 163836
40 से 49 आयु वर्ग - 134241
50 से 59 आयु वर्ग - 116581
60 से 69 आयु वर्ग - 74096
70 से 79 आयु वर्ग - 35186
80 से 89 आयु वर्ग - 11864
90 से 99 आयु वर्ग - 4291
99 प्लस आयु वर्ग - 402

नई मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल मतदाता 711031 हैं। इनमें से सबसे अधिक 30 से 39 आयु वर्ग के मतदाता हैं। 18 साल की उम्र होते ही कोई भी युवक, युवती या ट्रांसजेंडर अपना वोट बनवा सकते हैं। -राजकुमार, नायब तहसीलदार (चुनाव)।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed