फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth of Punjab found dead in Jakhal, fear of death due to drug overdose

Fatehabad News: जाखल में मृत मिला पंजाब का युवक, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

Wed, 24 May 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 24 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth of Punjab found dead in Jakhal, fear of death due to drug overdose
जाखल(फतेहाबाद)। जाखल रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के यार्ड में पंजाब निवासी युवक का शव मिला है। नशे की ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका जताई गई है। प्रारंभिक सूचना में पता चला है कि युवक की मौत दो दिन पहले हुई है। इस कारण शव भी गल सड़ गया है। रेलवे कर्मचारियों व आसपास के लोगों द्वारा सूचना देने पर राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना भिजवाया।
विज्ञापन

जीआरपी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि जाखल रेलवे स्टेशन मास्टर व लोगों द्वारा सूचना दी गई कि रेलवे माल गोदाम के पास झाड़ियों में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर जाकर तफ्तीश की गई तो युवक के शव के पास ही नशे का खाली इंजेक्शन पड़ा मिला। उसके पास मिले मोबाइल से फोन करने पर उसकी पहचान पंजाब के बरेटा थाना क्षेत्र के गांव कहानगढ़ निवासी गुरजीवन सिंह के रूप में हुई है। युवक की उम्र करीब 24 साल है और उसके शरीर पर भी इंजेक्शन के भी निशान मिले हैं। शरीर पूरी तरह अकड़ा हुआ था, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि युवक द्वारा नशे की ओवरडोज लेने से उसकी मौत हुई है। इस दौरान हिसार के जीआरपी थाना प्रभारी हरपाल सिंह व फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस द्वारा सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज लेने से हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरपाल सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed