फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth killed in road accident, two injured

Fatehabad News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in road accident, two injured
भूना। गांव बैजलपुर के पास वाहन की चपेट में आकर बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को भूना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। भूना थाना पुलिस ने इस संबंध में मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता राजपाल ने बताया कि उसका गांव नहला में सैलून है। उसने बताया कि 14 मई की शाम को उसका लड़का अंकित व उसके दो दोस्त अक्षय व नवनीत बाइक से भूना से गांव नहला आ रहे थे। गांव बैजलपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उसका लड़का व उसके दोनों दोस्त घायल हो गए और तीनों को भूना सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके बेटे अंकित को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल उसके दोस्तों की गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed