फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth found dengue positive, larvae found in 42 houses in two days during survey in the city

Fatehabad News: युवक मिला डेंगू पॉजिटिव, शहर में सर्वे के दौरान दो दिनों में 42 घरों में मिला लारवा

Sat, 21 Sep 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 21 Sep 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Youth found dengue positive, larvae found in 42 houses in two days during survey in the city
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। गांव बरसीन का 30 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है। नागरिक अस्पताल में जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 9 हो गई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे भी बढ़ा दिया है। शहर में दो दिनों में 42 घरों में लारवा मिल चुका है। इन घरों के मालिकों को विभाग ने नोटिस जारी किया है। अगर दोबारा मिलता है तो चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार घरों में कूलरों के टैंक और फ्रिज-ट्रे में लारवा मिल रहा है। कूलरों और फ्रिज ट्रे में पानी न बदलने के कारण लारवा पनप रहा है। जिले में 10 सितंबर तक 1967 घरों में लारवा मिल चुका है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण पाने के लिए एक अक्टूबर को फिर से रेपिड फीवर सर्वे शुरू करेगा। सातवें चरण के शुरू होने वाले सर्वे में टीम बुखार पीड़ितों की ब्लड स्लाइड बनाकर मलेरिया की जांच करेगी।
विज्ञापन



वर्ष 2021 में टूटा था डेंगू मरीजों का रिकॉर्ड :
जिले में वर्ष 2021 में अब तक सबसे ज्यादा डेंगू मरीज मिल चुके है। वर्ष 2021 में डेंगू के 993 मरीज मिले थे। इससे पहले वर्ष 2017 में 419 मरीज मिले थे। वर्ष 2022 में 154 मरीज मिले। हालांकि बाढ़ के बावजूद भी वर्ष 2023 में नियंत्रण रहा और 89 मरीज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार होना
- अचानक तेज सिर दर्द होना
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना
-
डेंगू और मलेरिया पर कंट्रोल को लेकर लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। सर्वे के दौरान लोगों के घरों में लारवा मिल रहा है। अपने घरों में कूलरों में पानी बदलते रहे और बर्तनों में ज्यादा दिन तक पानी न रहने दें। - डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed