{"_id":"6978fbfa5b201302790fc6f4","slug":"youth-commits-suicide-family-accuses-police-of-harassment-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-147695-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: युवक ने की आत्महत्या, परिजनों का पुलिसकर्मी पर प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: युवक ने की आत्महत्या, परिजनों का पुलिसकर्मी पर प्रताड़ना का आरोप
Tue, 27 Jan 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। ढाणी माजरा में एक युवक ने रविवार को जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। युवक के परिजनों ने एक पुलिसकर्मी पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों के अड़ने पर सोमवार को पोस्टमार्टम कार्रवाई नहीं हो पाई। मंगलवार को मामले में अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
गांव ढाणी माजरा निवासी सोमबीर मांजू ने बताया कि उसके छोटे भाई सीताराम मांजू ने रविवार रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह घर के बाहर ही गली में बेहोशी की हालत में मिला। उसके भांजे ने उसे देखा और तत्काल निजी अस्पताल में लेकर आए। मगर वहां उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
-
सहमा हुआ था युवक
सोमबीर ने आरोप लगाया कि उसके भाई को एक मामले में 20 नवंबर को कोर्ट परिसर से ही पुलिस ने उठा लिया था। उसे 21 नवंबर को फिर से कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत मिल गई थी। जब से जमानत लेकर भाई घर लौटा, तब से बार-बार पुलिसकर्मी का नाम लेकर ही सहम रहा था। वह कहता था कि उक्त पुलिसकर्मी उसको और मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है। शहर थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारी सुरेंद्रा का कहना है कि मामले में परिजनों के बयान पर फिलहाल इत्तफाकिया की कार्रवाई की गई है। मामले में जो आरोप है उसकी भी जांच की जाएगी।