फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   youth beaten up for molesting woman

बस में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पिटाई, माफी मांगने पर छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
youth beaten up for molesting woman
रतिया। रतिया में सरदूलगढ़-रतिया मार्ग पर चलने वाली बस में बुधवार को एक युवक की कथित छेड़खानी के आरोप में पिटाई किए जाने मामला सामने आया है। छेड़खानी को लेकर हंगामा होने के बाद बस जैसे ही रतिया पहुंची तो महिला ने अपने परिजनों को बस स्टैंड पर बुला लिया जिसके बाद परिजनों ने छेड़छाड़ करने वाले युवक की काफी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन युवक द्वारा माफी मांग लेने पर महिला के परिजनों व लोगों ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरदूलगढ़ से रतिया रोड पर चलने वाली एक बस में बुधवार को गांव का नागपुर का युवक सवार हुआ। कथित तौर पर आरोप है कि बस में बैठी एक महिला से युवक ने छेड़छाड़ की जिस पर महिला व बस में मौजूद कुछ यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जब बस रतिया के पुराने बस स्टैंड पर पहुंची तो उक्त महिला ने अपने परिजनों को पहले से ही मौके पर बुला लिया था। युवक जैसे ही बस से नीचे उतरा तो परिजनों व अन्य लोगों ने युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी और उसे पकड़ कर बैठा लिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उक्त युवक ने महिला व परिजनों तथा अन्य लोगों के सामने माफी मांग ली और आगे से ऐसी हरकत न करने की बात कही। युवक के माफी मांगने पर महिला के परिजनों व लोगों ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed