फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth attacked with knife during Holi hooliganism, case registered against three

Fatehabad News: होली हुड़दंग के दौरान युवक पर चाकू से किया हमला, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with knife during Holi hooliganism, case registered against three
भूना। गांव ढाणी सांचला में सोमवार को फाग के दिन एक ही समुदाय के युवकों के बीच रंग लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में 20 वर्षीय युवक को चाकू घोंपकर घायल कर दिया गया। घायल को सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया। मगर हालत गंभीर होने के कारण घायल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हमलावर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 20 वर्षीय अनिल अपने घर से निकल कर किसी काम के लिए बाहर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही जरनैल सिंह, करनैल सिंह व साहिल ने जबरदस्ती अनिल को रंग लगा दिया और पानी से भिगोकर जमीन पर पटक दिया। जब अनिल ने उनकी हरकतों का विरोध किया तो तीनों ने ही हमला कर उस पर चाकू से कई वार कर दिए। हमलावरों को ग्रामीणों ने ललकारा तो वे मौके से भाग गए। घायल अनिल को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने घायल के बयान लेकर तीनों हमलावर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed