फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth arrested with dodapost from outside the bus stand

Fatehabad News: बस अड्डे के बाहर से डोडापोस्त सहित युवक गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 23 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with dodapost from outside the bus stand
फतेहाबाद। थाना शहर पुलिस ने बस अड्डे के बाहर से पंजाब के युवक को 8 किलो 140 ग्राम डोडापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान सुनील उर्फ प्रिंस निवासी वार्ड 5, बोहा, पंजाब के रूप में हुई है। थाना प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि हुडा पुलिस चौकी की टीम इंचार्ज एसआई गुरपाल के नेतृत्व में गश्त पर थी। टीम जब नया बस अड्डे के पास पहुंची तो वहां चाय के खोखे के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। टीम ने शक के आधार पर उसके पास मिले बैग की तलाशी ली तो उसमें से 8 किलो 140 ग्राम कचरा डोडापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


12 किलो डोडापोस्त के साथ युवक काबू

रतिया। सीआईए फतेहाबाद पुलिस टीम ने 12 किलो डोडापोस्त के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के बोहा के वार्ड चार निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ काला के रूप में हुई है। आरोपी को तब गिरफ्तार किया गया जब एएसआई रामअवतार के नेतृत्व में टीम जब रतिया से गांव ब्राह्मणवाला की तरफ जा रही थी। टीम जब टी प्वाइंट कमाना मोड़ के पास सामने से एक युवक हाथ में प्लास्टिक कट्टा लिए आता दिखाई दिया। उक्त युवक पुलिस टीम को देखकर एक खोखे के पीछे छिपने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस कर्मचारियों ने युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से मिले कट्टे में 12 किलोग्राम कचरा डोडापोस्त बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर थाना शहर रतिया में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed