फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth arrested for blackmailing by being trapped in honeytrap

हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for blackmailing by being trapped in honeytrap
शहर के शास्त्री नगर में दुकानदार को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी शास्त्री नगर निवासी सागर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ में सामने आया था कि ब्लैकमेल करने वाले गिरोह में आरोपी सागर भी शामिल था। इस मामले में दो आरोपी महिला बलविंद्र कौर और रीना पहले ही 25 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार हो चुकी है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक गांव मेहूवाला निवासी मेनपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पास महिला का फोन आया है और उसने अपना नाम बलविंद्र कौर बताया। आरोपी ने महिला ने उसे जरूरी काम कहकर मिलने के लिए अपने घर बुला लिया। यहां पर पहले से रीना नाम की महिला मौजूद थी। इस दौरान एक युवक ने वीडियो बनानी शुरू कर दी और कहा कि 50 हजार रुपये नहीं दिए तो दुष्कर्म के केस में फंसा देंगे। उसने मौके पर 25 हजार रुपये उक्त लोगों को दे दिए। आरोपियों ने 25 हजार रुपये और मांगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने टीम का गठन किया। आरोपी महिलाएं बलविंद्र और रीना को 25 हजार लेते हुए पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed