{"_id":"6463c9cbc64feb07d80e88e8","slug":"youth-are-also-becoming-victims-of-high-blood-pressure-bp-is-getting-worse-due-to-stress-and-wrong-eating-fatehabad-news-c-21-1-134573-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: युवा भी हो रहे उच्चरक्तचाप का शिकार, तनाव और गलत खानपान से बिगड़ रहा बीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: युवा भी हो रहे उच्चरक्तचाप का शिकार, तनाव और गलत खानपान से बिगड़ रहा बीपी
विज्ञापन
फतेहाबाद। गलत खानपान और तनाव के कारण युवा भी उच्च रक्तचाप का शिकार हो रहे हैं। इसके चलते इनमें हृदय रोग बढ़ रहा है। अकेले रहने वाले भी उच्च रक्तचाप के रोगी हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किए गए एनसीडी क्लीनिक में ये सामने आ रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उच्च रक्तचाप को साइलेंट किलर भी कहा जाता है।
जिले में 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर एनसीडी क्लीनिक चल रहे जहां पर 30 से ज्यादा उम्र के लोगों के बीपी और शुगर की जांच की जा रही है। इस जांच में ये सामने आ रहा है कि 10 मरीजों में चार युवा शामिल हैं जो कि हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हैं।नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक एक सामान्य व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 120/80 होता है और यदि ये 140/90 है या फिर उससे ऊपर ज्यादा है तो मरीज उच्च रक्तचाप का शिकार हो रहे हैं। मोटापा, गलत दिनचर्या, जेनेटिक कारणों से भी लोगों में उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। रक्तचाप के बढ़ने पर हृदय पर दबाव पड़ने लगता है।
आंखों पर भी असर डालता है उच्च रक्तचाप
उच्च रक्तचाप के कारण हृदय रोग के साथ-साथ कई अन्य बीमारियां भी जन्म लेती हैं। इससे किडनी के खराब होने एवं अन्य अंगों के खराब होने का खतरा भी बना रहता है। अगर गंभीर सिरदर्द, थकान, घबराहट, धुंधली दृष्टि, सांस लेने में दिक्कत है तो बीपी की जरूर जांच करवानी चाहिए, ये इसके लक्षण हैं।
विज्ञापन
योग और व्यायाम से किया जा सकता है नियंत्रित
डॉक्टरों के मुताबिक उच्च रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है। खाने में नमक की मात्रा कम रखें। इसके अलावा योग और व्यायाम से भी कंट्रोल किया जा सकता है। रोजाना 30 मिनट व्यायाम करना चाहिए। मानसिक तनाव कम करने के लिए प्राकृतिक जगहों पर जाना चाहिए, जंक फूड खाने से बचें।
कोट
ये बात ठीक है कि युवा भी उच्च रक्तचाप का शिकार हो रहे हैं। गलत खानपान इसके लिए जिम्मेदार है। तनाव भी इसको लेकर कहीं न कहीं सबसे बड़ा कारण है। ऐसे में रोजाना एक्सरसाइज, अच्छा खानपान लेकर इससे बचा जा सकता है। अगर इस पर कंट्रोल नहीं करेंगे तो ये साइलेंट किलर है।
-डॉ. मनीष टुटेजा, विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।