फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth abducted, when the accused came home to collect money after 4 days, they were beaten by the villagers.

Fatehabad News: युवक का अपहरण, 4 दिन बाद आरोपी रुपये लेने घर पहुंचे तो ग्रामीणों ने पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Youth abducted, when the accused came home to collect money after 4 days, they were beaten by the villagers.
भूना। गांव दहमान के विजेंद्र का चार दिन पहले अपहरण करने वाले आरोपी सोमवार को उसे लेकर गांव पहुंचे। इस दाैरान आरोपियों ने पैसे और चेक की मांग के लिए मारपीट की। यह देख ग्रामीण एकत्रित हो गए और आरोपियों की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों से छुड़वाकर अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार विजेंद्र का 29 अगस्त को अपहरण हुआ था, उस पर लाखों रुपये की देनदारी थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 30 अगस्त को खाजाखेड़ा निवासी अशोक, अनिल समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि उनका बेटा विजेंद्र चंडीगढ़ से लौटते समय कुलां के पास तक पहुंचा था, जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया। 20 घंटे बाद रोते हुए बेटे का फोन आया कि उसका अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन

विजेंद्र ने अपनी जान बचाने के लिए अपहरणकर्ताओं से कहा कि वह पैसे घर से लाकर दे देगा, जिसके बाद आरोपी सोमवार को उसे गांव लेकर आए थे। भूना के थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed