फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Your happy card has arrived at the bus stand, come and collect it.

Fatehabad News: आपका हैप्पी कार्ड बस स्टैंड पर आया है आकर ले जाएं

Wed, 17 Jul 2024 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 17 Jul 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Your happy card has arrived at the bus stand, come and collect it.
फतेहाबाद। हैप्पी कार्ड लेने के लिए लाभार्थी गंभीर नहीं हैं। मुनादी कराने के बाद भी कम ही संख्या में पहुंच रहे हैं। रोडवेज कर्मचारी फोन करके हैप्पी कार्ड के लाभार्थियों को बुला रहे हैं। फोन करने से लाभार्थियों की संख्या पहले के मुकाबले बढ़ी है। रोडवेज विभाग ने फोन करने के लिए आठ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। ये कर्मचारी लाभार्थियों को फोन कर बता रहे हैं कि आपका हैप्पी कार्ड बस स्टैंड पर आया है आकर ले जाएं
विज्ञापन

बता दें कि रोडवेज कर्मचारी रोजाना 1500 से अधिक लाभार्थियों को फोन कर रहे हैं। इसके अलावा विभाग सार्वजनिक स्थानों पर इश्तेहार व पोस्टर लगाएगा। ताकि, ज्यादा से ज्यादा लोग हैप्पी कार्ड लेने के लिए बस स्टैंड पहुंचें। विभाग अब तक जिले में 45 प्रतिशत कार्ड बांट चुका है। बुधवार को नए बस स्टैंड फतेहाबाद में 720 और टोहाना बस स्टैंड में 380 हैप्पी कार्ड वितरित किए गए। अब तक करीब 39,644 कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। विभाग के पास करीब 45,388 कार्ड कार्यालय में रखे हैं।
विज्ञापन



ओटीपी डिलीट हो गया तो भी होगा तुरंत समाधान

रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से अपील की गई है कि जिन लोगों के पास हैप्पी कार्ड के लिए ओटीपी आ चुके हैं, वे बस स्टैंड से कार्ड ले लें। जिन लोगों के पास आए ओटीपी डिलीट हो चुके हैं, वे भी घबराएं नहीं। बस स्टैंड आकर जानकारी दे दें। उनकी समस्या का तुरंत समाधान होगा और हैप्पी कार्ड मिल जाएगा। अब एक की जगह दो माह तक ओटीपी मान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग गांव स्तर पर शिविर लगाने की कर रहा तैयारी
रोडवेज विभाग अब हैप्पी कार्ड बांटने के लिए गांव स्तर पर शिविर लगाएगा। ताकि, जल्द से जल्द कार्ड बांटे जा सकें। शिविर लगाने को लेकर शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। ये शिविर शनिवार और रविवार को लगाए जाएंगे।



---------------------------हैप्पी कार्ड के लाभार्थियों को फोन कर भी सूचना दी जा रही है। ताकि, ज्यादा से ज्यादा हैप्पी कार्ड का वितरण हो सके। अब स्कूलों और कॉलेजों को भी पत्र लिखा जाएगा।
- अजय दलाल, महाप्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article