{"_id":"69ef9d3a20b4cb25750b893e","slug":"young-man-stabbed-to-death-in-thigh-in-enmity-four-accused-arrested-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-152831-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रंजिश में युवक की जांघ में ताबड़तोड़ चाकुओं से वारकर हत्या, चार आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रंजिश में युवक की जांघ में ताबड़तोड़ चाकुओं से वारकर हत्या, चार आरोपी काबू
Mon, 27 Apr 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में हत्या के पकड़े गए आरोपी और जानकारी देते हुए डीएसपी स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। शहर के आजाद नगर स्थित श्रीबालाजी कॉलोनी के पास रविवार रात पुरानी रंजिश के चलते 28 वर्षीय मोनू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उसे घेरा और फिर ताबड़तोड़ 7 से 8 बार चाकू से वार किए। जांघ में गहरा घाव लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे यहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
शहर थाना पुलिस ने मृतक के भाई सचिन के बयान पर आजाद नगर निवासी शंकर, कीर्ति नगर निवासी किताब सिंह, ढाणी ईसर निवासी अभिलाष उर्फ निंजा और बालाजी कॉलोनी निवासी अरुण समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चार नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी संजय बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जाएगी।
डीएसपी संजय बिश्नोई ने बताया कि मोनू तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहारा था। जांच में सामने आया कि मृतक मोनू की बुआ के लड़के की पत्नी को आरोपी शंकर अपने साथ भगा ले गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद और रंजिश चली आ रही थी। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
घर से घूमने निकला था युवक
भाई सचिन ने बताया कि मोनू रविवार रात घर से घूमने के लिए बाहर गया था। पुरानी रंजिश के चलते शंकर लाल, किताब, अरुण, निंजा और 2-3 अन्य युवकों ने उसे घेर लिया और झगड़ा शुरू कर दिया। सचिन ने बताया कि वह रात को घर पर लेटा हुआ था। इसी दौरान एक युवक ने आकर सूचना दी कि उसके भाई के साथ मारपीट हो रही है। जब वह मौके पर पहुंचा तो शंकर और उसके साथी मोनू के साथ मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान शंकर ने मोनू की जांघ पर चाकू से गहरा वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद मोनू मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए। अग्रोहा मेडिकल काॅलेज ले जाते समय मोनू की माैत हो गई।
-
परिवार शादी की कर रहा था तैयारी
परिजनों के अनुसार मोनू मजदूरी करता था और उसके शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। परिवार सोच रहा था कि जल्द मोनू की शादी हो जाएगी लेकिन मोनू को बेवजह मार कर दिया गया।
-
हिसार में आरोपी शंकर कर चुकी है डकैती
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी शंकर के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज हैं। दो मामले फतेहाबाद शहर थाना और एक हिसार में दर्ज है। वह हिसार में एक डकैती की वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपी किताब के खिलाफ एक और अभिलाष के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज हैं।
-
मोनू और आरोपियों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने मोनू पर हमला कर दिया और धारदार हथियार से वार किए जिससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। - संजय बिश्नोई, डीएसपी, फतेहाबाद।