फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young man cheated of thousands by pretending to be a relative, case registered

Fatehabad News: रिश्तेदार बताकर युवक से की हजारों की ठगी, केस दर्ज

Sun, 02 Feb 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 02 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of thousands by pretending to be a relative, case registered
टोहाना। शहर की गीता कॉलोनी निवासी व्यक्ति के साथ व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रिश्तेदार बताकर हजारों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गीता कॉलोनी निवासी अजय ने बताया कि 15 जनवरी को सायं करीब सवा 6 बजे उसके पास किसी नंबर से व्हाट्सएप पर फोन आया। जिसमे आरोपी ने उसे रिश्तेदार बताकर बात करनी शुरू कर दी। आरोपी ने उसे बातों में लगाकर विश्वास में ले लिया और 15 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। रुपये ट्रांसफर करने के बाद जब उसने आरोपी को फोन करने का प्रयास किया तो उसने अपना फोन बंद कर लिया। इसके बाद उसे अपने साथ ठगी का पता चला। उसने शहर पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed