{"_id":"6605b681256c7a877a04da7c","slug":"young-man-attempted-to-rape-a-girl-case-registered-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-114800-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज
विज्ञापन
जाखल। जाखल क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची स्कूल में बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गांव का युवक उसे बहला फुसला कर स्कूल के पीछे ले गया। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी बेटी गांव के स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। 21 मार्च को वह स्कूल के प्रांगण में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही 22 वर्षीय युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया। आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी के साथ गलत काम का प्रयास किया। इसके बाद बच्ची रोते हुए घर आई और घटना की सारी जानकारी परिजनों को दी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के बाद से गांव में पंचायत हो रही थी, मगर युवक एक बार भी पंचायत में नहीं आया। अब पंचायत ने उन्हें पुलिस कार्रवाई करवाने को कहा। इसके बाद अब पुलिस में शिकायत दी गई है। जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि बच्ची के बयानों व उसके पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।