फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Young man attacked with sticks over money

Fatehabad News: रुपयों को लेकर युवक पर डंडों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Young man attacked with sticks over money
फतेहाबाद। हिसार रोड पर पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक से मारपीट की गई। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध की नियत से रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार निवासी धांगड़ ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 6 मार्च को वह अपने बाइक की सर्विस करवाने के लिए फतेहाबाद हीरो कंपनी की एजेंसी में आया हुआ था। पवन ने बताया कि उसने गांव के राजबीर के खेत में ट्रैक्टर कराही का काम किया था और राजबीर से उसने 1 हजार रुपये लेने थे। जब वह एजेंसी में था तो राजबीर का उसके पास फोन आया कि वह उसके रुपये देने के लिए आ रहा है। उसने बताया कि वह हीरो एजेंसी में खड़ा है, यहीं पर आ जाओ। जब वह शाम को 6 बजे एजेंसी से बाहर निकला तो राजबीर वहां पर 4-5 अन्य युवकों के साथ खड़ा था और उसका रास्ता रोककर उस पर डंडों से हमला बोल दिया। अन्य युवकों ने उसको थप्पड़ व मुक्के मारे। जब उसने शोर मचाया तो वहां पर लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed