{"_id":"66edc95407187741590a87f4","slug":"you-can-download-digital-voter-card-with-photo-sitting-at-home-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-122616-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड
Sat, 21 Sep 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 21 Sep 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। चुनाव आयोग द्वारा चुनावी प्रक्रिया को लेकर सभी महत्वपूर्ण कार्य ऑनलाइन कर दिए गए हैं। इनमें डिजिटल मतदाता पहचान पत्र या इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड यानी ई-ईपीआईसी की सुविधा शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मनदीप कौर ने बताया कि अगर मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम हो गई है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है, तो वोटर हेल्पलाइन एप या फिर चुनाव आयोग की वेबसाइट www.voters.eci.gov.in से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआईसी को डिजीलॉकर में भी अपलोड किया जा सकता है। इसके अलावा इसे प्रिंट भी कराया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि ई-ईपीआईसी वोटर कार्ड ओरिजिनल वोटर आईडी कार्ड का एक नॉन-एडिटेबल पीडीएफ वर्जन है। वोटर आईडी के पीडीएफ वर्जन को भी आइडेंटिटी के साथ एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिजिटल आईडी प्रूफ को आसानी से एक्सेस करने के लिए मोबाइल फोन या डिजीलॉकर में स्टोर करके रखा जा सकता है।
विज्ञापन
ई-ईपीआईसी को डाउनलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को मतदाता सेवा पोर्टल पर विजिट करना होगा। वहां पर सुझाए गए अनेक विकल्प में से सही विकल्प को चुने। नए यूजर को पहले रजिस्टर करना होगा। उसके बाद अब ई-ईपीआईसी डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद ई-ईपीआईसी नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर को दर्ज करें। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तथा इसके बाद ई-ईपीआईसी डाउनलोड का विकल्प सामने होगा। जहां से मतदाता अपना ई-ईपीआईसी डाउनलोड कर सकता है।