फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   You can buy the tricolor from the post office for Rs 25, it will be available within 24 hours if you book it online

Fatehabad News: डाकघर से 25 रुपये में खरीद सकेंगे तिरंगा, ऑनलाइन बुकिंग करने पर 24 घंटे में होगा उपलब्ध

Tue, 13 Aug 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 13 Aug 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
You can buy the tricolor from the post office for Rs 25, it will be available within 24 hours if you book it online
फतेहाबाद के डाकघर से तिरंगा खरीदते ग्राहक।
फतेहाबाद। स्वतंत्रता दिवस के चार दिन बाद 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है। इस कारण डाकघर और बाजार में तिरंगे और राखी की मांग बढ़ गई है। स्वतंत्रता दिवस के लिए डाक विभाग ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत 4000 झंडे मंगवाए हैं। एक तिरंगे की कीमत 25 रुपये निर्धारित की गई है। नागरिक तिरंगा खरीदने के लिए डाकघर आ रहे हैं। तिरंगे की लंबाई 72 सेंटीमीटर और चौड़ाई 48 सेंटीमीटर है।
विज्ञापन

वहीं डाकघर से लोग गंगाजल और राखी की भी खरीदारी कर रहे हैं। वहीं ऑनलाइन माध्यम से भी नागरिक तिरंगे की खरीदारी कर रहे हैं। बुकिंग कराने के बाद डाक विभाग 24 घंटे में निर्धारित स्थान पर तिरंगा पहुंचा देता है। इसके साथ ही बाजारों से भी लोग तिरंगों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिकों को पिछले तीन वर्षों से डाकघर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा उपलब्ध करवाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिक घरों की छत पर, कार्यालयों में और विद्यालय में झंडा फहराकर जश्न मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक विदेशों में भेजी 500 राखियां
डाक विभाग ने राखी भेजने के लिए इस बार विशेष प्रकार का लिफाफा तैयार किया गया है, जो वाटरप्रूफ भी है। नागरिक इन लिफाफों को खरीदने के लिए भी डाकघर पहुंच रहे हैं। जिले से विदेशों में राखियां भेजने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। फतेहाबाद डाकघर से करीब 500 राखियां विदेश भेजी जा चुकी हैं। विदेशों में दूरी के हिसाब से राखियां पांच से दस दिन में पहुंचाई जा रही है।


डाक विभाग ने 4000 तिरंगे मंगवाए हैं। नागरिक 25 रुपये देकर तिरंगा खरीद सकते हैं। इसी तरह राखियां भेजने का सिलसिला भी जारी है। विदेशों में भी राखियां जा रही हैं।
बेगराज, उप डाकपाल, डाकघर फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed