{"_id":"5d7e81cf8ebc3e93a76fe930","slug":"yoga-competition-student-award-fatehabad-fatehabad-news-rtk518174240","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगा में भिरडाना की ज्योति व भूथन की बसकौरी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगा में भिरडाना की ज्योति व भूथन की बसकौरी ने मारी बाजी
विज्ञापन
फतेहाबाद के कलस्टर भिरड़ाना के अपर प्राइमरी स्कूलों की योग प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी?
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में क्लस्टर भिरडाना की अपर प्राइमरी स्कूलों की योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भिरडाना क्लस्टर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूथन कलां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिरड़ाना, राजकीय माध्यमिक विद्यालय माजरा के 90 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें 45 लड़के और 45 लड़कियां शामिल थीं। प्रतियोगिता का आयोजन क्लस्टर सीआरसी व प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिरडाना अनिल वर्मा के देखरेख में किया गया।
वर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता चार ग्रुप में करवाई गई। इसमें छठी से आठवीं तक की लड़कियों का एक ग्रुप, छठी से आठवीं तक के लड़कों का दूसरा ग्रुप, 9वीं से दसवीं तक की लड़कियों का तीसरा ग्रुप और 9वीं से दसवीं तक के लड़कों का चौथा ग्रुप था। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना गया।
पहले ग्रुप में प्रथम ज्योति भिरडाना, द्वितीय सिमरन भिरडाना, तृतीय मनीता भूथप कलां, चतुर्थ किरण भूथन कलां रही। दूसरे ग्रुप में अक्षय भूथन कलां प्रथम, रोहन भिरडाना द्वितीय, प्रदीप भूथन कलां तृतीय, गुरविंदर भिरडाना चतुर्थ रहा। तृतीय ग्रुप में बस कोरी भूथन कलां प्रथम, मोनिका भिरडाना द्वितीय, रचना भूथन कलां तथा मनीषा भिरडाना चतुर्थ रही। चौथे ग्रुप में आर्यन भूथन कलां प्रथम, रवि भूथन कलां द्वितीय, आनंद भूथन कलां तृतीय तथा कालूराम भिरडाना चतुर्थ स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इसमें सीआरसी का सहयोग कर रहे अध्यापक महाबीर प्रसाद ने बताया कि यह प्रतियोगिता क्लस्टर लेवल के बाद जिला स्तर और फिर राज्य स्तर पर होगी। निर्णायक की भूमिका डीपी विनोद भादू, पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षक कुमारी सोनू व योग प्रशिक्षक दारा सिंह बोदीवाली ने निभाई। उन्होंने योग आसन, ध्यान प्राणायाम व क्रिया के सूक्ष्म बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इस प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार बलियाला, प्रवक्ता रसायन विज्ञान ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि प्रतिदिन योग करने से शरीर की सभी प्रकार की बीमारियां समाप्त हो जाती है। अंत में सभी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और सीआरसी व प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिरडाना अनिल वर्मा ने सभी प्रतिभागियों शिक्षकों का धन्यवाद किया।