फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Years-long hurdle cleared; Government College at the district headquarters to take shape now

Fatehabad News: सालों की अड़चन हटी, अब आकार लेगा जिला मुख्यालय का राजकीय कॉलेज

Sun, 06 Sep 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 06 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Years-long hurdle cleared; Government College at the district headquarters to take shape now
फतेहाबाद के सेक्टर 3 में कॉलेज निर्माण के लिए प्रस्तावित जगह लाइब्रेरी
फतेहाबाद। शहर में जिला मुख्यालय के राजकीय महाविद्यालय के नए भवन का रास्ता साफ हो गया है। एचएसवीपी पंचकूला ने सेक्टर पांच में गुरुकुल के साथ नई जगह पर पांच एकड़ भूमि पर कॉलेज निर्माण की संशोधित योजना मंजूर कर दी है।
विज्ञापन

पहले कॉलेज का निर्माण बस स्टैंड के पास आठ एकड़ जमीन पर प्रस्तावित था। यहां ढाणियों के रास्ते और हाईटेंशन तारों के कारण जमीन संबंधी अड़चन आ गई थी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने नई जगह का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

करीब एक साल से नई जगह की प्रक्रिया चल रही थी। अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक ने आंशिक संशोधित योजना को मंजूरी दे दी है। इसके बाद एचएसवीपी फतेहाबाद ने कॉलेज प्रशासन और जिला नगर योजनाकार से जरूरी नक्शे और क्षेत्रांकन योजना मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसवीपी फतेहाबाद के उपमंडल अभियंता ने सरकारी कॉलेज के प्राचार्य और जिला नगर योजनाकार को पत्र भेजा है। इसमें सेक्टर पांच स्थित पांच एकड़ भूमि पर बनने वाले कॉलेज के अनुमोदित स्थल का नक्शा मांगा गया है। यह नक्शा एचएसवीपी पंचकूला ने 27 मई 2026 को मंजूर किया था।
वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कॉलेज का शिलान्यास किया था। उस समय बस स्टैंड के पास जमीन तय की गई थी। जगह संबंधी अड़चन के बाद निर्माण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
अब नई जगह को मंजूरी मिलने से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। उच्च स्तर पर यह भी तय किया गया है कि राजकीय महाविद्यालय का भवन एचएसवीपी ही बनाएगा। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण शुरू होने की संभावना है। संवाद
-
कॉलेज के होंगे दो रास्ते
नए प्रस्ताव के मुताबिक कॉलेज को दो रोड लगेंगे। इसमें एक हिसार-सिरसा रोड और इसके अलावा साइड में भी 24 मीटर का रास्ता होगा। जिला मुख्यालय के राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास वर्ष 2024 में सीएम नायब सिंह सैनी ने किया था। इसके बाद से महाविद्यालय के भवन के निर्माण की उम्मीद जगी थी लेकिन तकनीकी अड़चन से निर्माण शुरू नहीं हो पाया था।
-
तीन साल से उधारी की जगह पर चल रहा महाविद्यालय
जिला मुख्यालय पर बनने वाला राजकीय महाविद्यालय पिछले तीन साल से उधारी की जगह पर चल रहा है। जुलाई 2023 में कॉलेज की घोषणा हुई थी। कॉलेज को राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा के विज्ञान ब्लॉक में शुरू किया गया। इसके बाद करीब सवा साल से डाइट मताना के आठ कमरों में कक्षाएं चल रही हैं। कॉलेज में वित्त विभाग से स्थाई पदों की भी अब ही मंजूरी मिली है।

-
राजकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए जगह की मंजूरी मिल गई है। उम्मीद है जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जागएा।
- रविंद्र कुमार, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय
-
राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय के भवन निर्माण को लेकर रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही अब निर्माण कार्य शुरू होगा और विद्यार्थियों को सुविधाएं मिल पाएंगी।
- डॉ. विवेक भारती, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed