फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Workers threaten strike, road blockade if paddy crop is unloaded directly in rice mill

धान की फसल सीधे राइस मिल में उतारने पर मजदूरों ने हड़ताल व रोड जाम की चेतावनी दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Workers threaten strike, road blockade if paddy crop is unloaded directly in rice mill
रतिया में मार्केट कमेटी अधिकारियों से मिलते लेबर यूनियन के प्रधान जिलेसिंह व अन्य। - फोटो : Fatehabad
रतिया। अनाज मंडी की लेबर यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को धान की फसल अनाज मंडी व खरीद केंद्रों में लाने के बजाय सीधा राइस मिल में उतारने पर कड़ा रोष जताया। उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव व अन्य अधिकारियों से मुलाकात की और ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि अगर धान की फसल सीधे राइस मिल में उतारी गई तो लेबर यूनियन के सदस्य अनाज मंडी व खरीद केंद्रों पर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर देंगे और रोड जाम भी करेंगे।
विज्ञापन

वहीं लेबर यूनियन की चेतावनी के बाद मार्केट कमेटी सचिव ने वीरवार को व्यापार मंडल और राइस मिल एसोसिएशन की बैठक बुलाई है। बैठक में विस्तृत चर्चा कर फैसला लिया जाएगा। लेबर यूनियन के प्रधान जिले सिंह, जोनी सिंह, अजमेर, वकील, सोनू, दर्शन लाल व अन्य मजदूरों ने बताया कि रतिया उपमंडल में शहर की अनाज मंडी के अलावा 18 खरीद केंद्र बने हुए हैं, जहां पर हर साल धान व गेहूं की फसल किसानों द्वारा लाई जाती है। सैकड़ों मजदूरों द्वारा अनाज मंडी व खरीद केंद्रों में आई हुई फसल की सफाई करके बैग में भरकर उसे ट्रकों में लोड किया जाता है। इस काम से मजदूरों का पूरे साल का घर का खर्च चलता है। मजदूरों ने बताया कि वह 6 महीने बाद धान और गेहूं के सीजन का इंतजार करते हैं ताकि वहां पर काम करके अपना व अपने परिवार का पेट पाल सकें।
विज्ञापन

प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप
लेबर यूनियन ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसी लापरवाही के कारण अब सीजन के दौरान धान को अनाज मंडी व खरीद केंद्र पर लाने के बजाय सीधे राइस मिल में उतारा जा रहा है। जिस कारण मजदूरों को रोजी रोटी के लाले पड़ गए हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिव व खरीद एजेंसी के अधिकारियों से मुलाकात कर चेतावनी दी कि अगर धान की फसल सीधे राइस मिल में उतारी गई और अनाज मंडी में नहीं लाई गई तो मजदूर हड़ताल करते हुए रोड जाम कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेबर यूनियन के सदस्य धान की फसल अनाज मंडी और खरीद केंद्रों में उतारने की मांग का ज्ञापन देकर गए हैं। वीरवार को व्यापार मंडल की दोनों यूनियन व राइस मिल एसोसिएशन की बैठक बुलाई है। सरकार के नियमानुसार धान की फसल को अनाज मंडी व खरीद केंद्रों में ही लाया जा सकता है। सीधे राइस मिल में उतारना गैरकानूनी है। इसकी जांच करने के लिए मार्केट कमेटी द्वारा तीन टीमों का भी गठन किया जाएगा।
-मेजर सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed