{"_id":"607db3258ebc3e5921588122","slug":"worker-dies-from-corona-202-infected-in-one-day-fatehabad-news-rtk605157342","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मजदूर की मौत, एक दिन में मिले 202 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मजदूर की मौत, एक दिन में मिले 202 संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को जिले में 202 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। इनमें शामिल भट्टूकलां निवासी 51 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई है। अप्रैल महीने में ऐसा कोई दिन नहीं बीता, जब कोई मौत न हुई हो। इस माह के 19 दिनों में 24 मौतें हो चुकी है। जिले में अब तक कोरोना के कारण 147 लोगों की मौत हो चुकी है और 1273 मरीज सक्रिय हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सबसे ज्यादा मरीज फतेहाबाद क्षेत्र में सक्रिय हैं।
भोडियाखेड़ा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्या, उपप्राचार्या सहित 10 स्टाफ सदस्यों में भी कोरोना संक्रमण मिला है। इसके अलावा खाराखेड़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के भी कुछ स्टाफ सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच राहत की बात ये भी है कि काफी मरीज ठीक भी हो रहे हैं। सोमवार को जिले में कुल 39 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जो कोरोना संक्रमित थे और अब ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 6750 केस आए हैं, जिनमें से 5330 लोग ठीक हो चुके हैं।
वैक्सिनेशन अभियान भी जारी
कोरोना रोग की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वैक्सिनेशन अभियान भी जारी है। सोमवार को जिले भर में कुल 1825 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इनमें 1337 को प्रथम डोज दी गई। वहीं 488 लोगों को दूसरी डोज दी गई है, जो 28 दिन पहले टीका लगवा चुके हैं। जिले भर में कुल 87 केंद्रों पर डोज दी गई। हालांकि विभाग ने 2260 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन
कोट
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इस बार ज्यादा सकर्त रहने की आवश्यकता है। विभाग सैंपलिंग व वैक्सिनेशन बढ़ा रहा है। अगर किसी को कोरोना के लक्षण दिखते है या फिर किसी संक्रमित के संपर्क में आया है तो सैंपल जरूर दें। कोरोना के लक्षणों को हल्के में न लें।
-डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन।