फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Work stalled in E Disha center, workers on strike, people wandering

ई दिशा केंद्र में ठप रहा काम, हड़ताल पर रहे कर्मचारी, भटकते रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Work stalled in E Disha center, workers on strike, people wandering
हड़ताल के कारण खाली पड़ा ई-दिशा केंद्र। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। ई-दिशा केंद्र और सरकारी कार्यालयों में मंगलवार को कामकाज ठप रहा। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के आह्वान पर कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। इसके चलते ई दिशा केंद्र, लैंड रिकॉर्ड केंद्र और सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। लोग काम करवाने के लिए कार्यालयों में पहुंचे लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर न होने के कारण वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा काम ई-दिशा केंद्र और लैंड रिकार्ड केंद्र में प्रभावित हुआ। लैंड रिकार्ड केंद्र में रजिस्ट्री करवाने, फर्द लेने और जमीन संबंधित अन्य काम करवाने पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा। ई-दिशा केंद्र में वाहन पंजीकरण, रिहायशी प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोगों को परेशानी हुई। ई-दिशा केंद्र में पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा। इसके अलावा एसडीएम, सीटीएम, डीआरओ व अन्य कार्यालयों में डीआरटीएस के तहत तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों के हड़ताल पर रहने से काम प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे कर्मचारी गए पंचकूला
हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के आह्वान पर कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे और यहां से पंचकूला गए। पंचकूला में कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ के साथ मिलकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-दिशा में आधार सेंटर भी रहा बंद
ई-दिशा केंद्र में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आधार सेंटर भी बंद रहा। लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे लेकिन काम न होने के चलते वापस लौटना पड़ा।
ये है कर्मचारियों की मांगे
जिला सूचना प्रौद्योगिकी समिति डीआईटीएस के सेवा नियम सृजित करने
58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा नियम लागू करने तथा आउटसोर्सिंग में लगे कंप्यूटर प्रोफेशनल को हरियाणा कौशल निगम के तहत करने
करनाल में दर्ज मुकदमों को वापस लेने।
कोट
लघु सचिवालय में गांव भरपूर से पेंशन आवेदन ऑनलाइन करवाने के लिए आया था। लेकिन यहां पर आकर पता चला कि कर्मचारी हीं नही है। अब दोबारा आना पड़ेगा।
- बलवंत सिंह, ग्रामीण।
ई दिशा केंद्र में पेंशन संबंधित दस्तावेज तैयार करवाने के लिए रतिया से आया था। मुझे पता नहीं था कि कर्मचारी हड़ताल पर है। पहले भी चक्कर काट चुके है। बेवजह से तंग हो रहे है।

- मलकीत सिंह, रतिया।
ई-दिशा केंद्र में रजिस्ट्री संबंधित काम आए थे, लेकिन यहां पर किसी भी काउंटर पर कर्मचारी नहीं मिला। यहां तक कि कोई नोटिस भी नहीं लगाया गया काम नहीं होगा। प्रशासन को व्यवस्था करनी चाहिए, आम आदमी को क्यों परेशान किया जा रहा है।
- पिंदीराम, फतेहाबाद।

फतेहाबाद से पंचकूला के लिए रवाना होते हुए कंम्प्यूटर ऑपरेटर।

फतेहाबाद से पंचकूला के लिए रवाना होते हुए कंम्प्यूटर ऑपरेटर।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed