फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Work stalled due to non-holding of Fatehabad District Council meeting

Fatehabad News: फतेहाबाद जिला परिषद की बैठक नहीं होने से काम अटके

Tue, 17 Mar 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 17 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Work stalled due to non-holding of Fatehabad District Council meeting
जिला परिषद की बैठक में भाग लेते सदस्य। फाइल फोटो
फतेहाबाद। जिला परिषद की नवंबर माह में हुई बैठक के बाद अब तक कोई नई बैठक नहीं हुई, जिससे गांवों में परिषद के विकास कार्य अटके हुए हैं और नए प्रस्ताव पास नहीं हो पा रहे हैं। बैठक न होने से कई पार्षदों में असंतोष है, हालांकि वे खुलकर विरोध नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


पार्षदों का कहना है कि बैठक न होने के कारण उनके क्षेत्र में जिला परिषद के काम भी पूरी तरह नहीं हो पा रहे। वहीं, नवंबर के बाद किसी पार्षद ने हाउस की बैठक बुलाने के लिए लिखित आवेदन नहीं दिया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों की ओर से बताया गया कि अब अप्रैल माह के पहले सप्ताह में बैठक होने की उम्मीद है। बैठक में पिछले साल किए गए कार्यों की समीक्षा और आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी। करीब पांच माह से जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई सक्रियता नहीं दिखने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

नवंबर माह में हुई थी बैठक

जिला परिषद की ओर से 20 नवंबर को हाउस की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें कामों को लेकर समीक्षा की गई और जिला पार्षदों को नए कामों को लेकर प्रस्ताव देने के लिए बोला गया था। जिसके बाद पार्षदों की ओर से दिए गए कामों को लेकर क्या हुआ, ये बात अगली बैठक में समीक्षा होनी है।

---

अप्रैल माह के पहले सप्ताह में हाउस की बैठक की पूरी संभावना है, बैठक में कामों को लेकर समीक्षा बैठक के साथ-साथ नए काम को भी स्वीकृति मिलेगी।

- सुमन खिचड़, चेयरपर्सन जिला परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed